स्थानीय

Bharatpur Heavy Rain : भरतपुर में बाढ़ जैसे हालात, हजारों बीघा फसल बर्बाद, पलायन के लिए मजबूर लोग

Bharatpur Heavy Rain : प्रदेश में लगातार हो रही बारिश अब लोगों ने लिए बड़ी मुसीबत बन गई है। करोली जिले के पांचना बांध से पानी छोड़ा जा रहा है, जिसकी वजह से भरतपुर शहर की कई कॉलोनियों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं, तो वही कुछ गांवों में बाढ़ जैसी स्थिती बनी हुई है।

मकानों में आई दरारें, डर के साए में जीने को मजबूर लोग

गावों में लगातार जलभराव रहने के कारण मकानों में दरारें भी आ गई है, गांव के लोग डर के साए में जीने को मजबूर हैं। कुछ गावों में अंदर और बाहर पानी भरा हुआ है, जिसकी वजह से लोगों को आने-जाने में कई समस्याओं को सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के मुताबिक, भरतपुर (Bharatpur Heavy Rain) के जघीना और त्योंगा गांव की ओर से गेट खोलने के बाद उस तरफ का सारा पानी केवल का नगला और पीरनगर की तरफ आ रहा है।

यह भी पढ़ें : जयपुर में दिल दहला देने वाला हादसा, हाईवे से नीचे गिरा ट्रोला, VIDEO देखकर उड़ जाएंगे होश

हजारों बीघा फसल नष्ट होने से किसान चिंतित

बांध के गेट खुलने की वजह से भरतपुर (Bharatpur Heavy Rain) के कई गांव में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं, जिसके चलते किसानों की हजारों बीघा खरीफ की फसल पूरी तरह बर्बात हो गई है। अभी तक कई लोग गांव से पलायन कर चुके हैं। गांव के पूर्व सरपंच जयपाल सिंह ने बताया कि पहले से ही गांव में बरसात का पानी भरा हुआ था, इस बीच में जघीना और त्योंगा गांव से भी पानी हमारे गांव की ओर छोड़ दिया गया, जिससे यहां बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। मकानों में दरारें आ रही हैं और प्रशासन की ओर से कोई सुनवाई नहीं हो रही है। खेतों में पानी भरने से हजारों बीघा फसल नष्ट हो गई है, जिससे किसानों की उम्मीदें टूट चुकी है।

लेटेस्ट न्यूज से अपडेट रहने के लिए हमारे फेसबुक पेज व यूट्यूब चैनल से जुड़ें।

Mukesh Kumar

Recent Posts

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

9 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

10 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

11 घंटे ago

राजस्थान में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, भीलवाड़ा में बिगड़ा माहौल

Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…

13 घंटे ago

SDM Priyanka Bishnoi की मौत की गहरी साजिश से उठा पर्दा, बिश्नोई समाज में आक्रोश

SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…

13 घंटे ago

अशोक गहलोत से मेवाराम जैन की मुलाकात पर मचा बवाल! Ashok Gehlot | Mewaram Jain | Amin Khan | Harish Choudhary

Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…

13 घंटे ago