स्थानीय

राजस्थान के युवक ने पकड़ा उड़ने वाला सांप, देखें प्रतापगढ़ में कैसे हुआ हुआ ये चमत्कार

प्रतापगढ़ : Flying Snake : राजस्थान के एक युवक ने वो कारनामा कर दिखाया जो शायद आज तक किसी ने नहीं किया होगा। दरअसल, इस युवक ने उड़ने वाला सांप पकड़ा है जो अद्भुत कारनामा है। क्योंकि उड़ने वाला सांप देखकर हर किसी के होश उड़ सकते हैं। इतना ही नहीं बल्कि प्रकाश कुमावत नाम के इस युवक ने उड़ने वाले सांप को पकड़कर उसके साथ अठखेलियां भी की।

मकान की छत पर मिला उड़ने वाला सांप

वर्तमान में राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले कई समाज सेवी संस्थाएं काम कर रही हैं। ये संस्थाएं पर्यावरण का कार्य भी कर रही हैं। इन्हीं में से एक है संस्थान दलोट की वाइल्ड लाइफ एंड एनिमल रेस्क्यू सोसायटी जो पिछले 4 सालों से सांप संरक्षण के लिए काम कर रही है। दलोट कस्बे में सर्प मित्र एवं संस्था के संस्थापक लवकुमार जैन को सूचना मिली कि वहां पर रहने वाले अजय चौधरी के मकान की छत पर एक सांप है जो हवा में भी उड़ता है।

उड़ने वाले सांप का किया रेस्क्यू

उड़ने वाले सांप की सूचना मिलने पर लव कुमार जैन के साथ सर्प मित्र प्रकाश कुमावत भी पहुंचे। यहां पर मकान की छत पर उन्हें ब्रॉन्ज बैक ट्री स्नेक दिखा जिसका रेस्क्यू किया गया। सांप पकड़ने के बाद घर में रहने वाले लोगों ने राहत की सांस ली। फिर इस सांप को सुरक्षित तौर पर जंगल में छोड़ दिया गया।

पहली बार पकड़ा ऐसा सांप

दरअसल, बोलचाल की भाषा में ब्रॉन्ज बैक ट्री स्नेक को उड़ने वाला सांप कहा जाता है। लवकुमार जैन ने कहा कि उनके द्वारा 2000 से अधिक सांपों का रेस्क्यू किया जा चुका है, लेकिन पहली बार ब्रॉन्ज बैक ट्री स्नेक का रेसक्यू किया गया है।

छलांग लगाकर उड़ता है सांप

उन्होंने बताया कि यह अनोखा सांप है जो एक पेड़ से दूसरे पेड़ पर छलांग लगाकर पहुंचता है। ऐसे सांप अक्सर जंगल में पाए जाते हैं और ये जहरीले नहीं होते। इस तरह के सांप की शारीरिक बनावट बेहद लचीली होती है जिस कारण वो एक पेड़ से दूसरे पर लगभग 4 मीटर तक उड़ान भर लेता है। इसी कारण इसें उड़ने वाला सांप कहा जाता है।

Anil Jangid

Anil Jangid डिजिटल कंटेट क्रिएटर के तौर पर 13 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। 10 साल से ज्यादा समय डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर राजस्थान पत्रिका, 3 साल से ज्यादा cardekho.com में दे चुके हैं। अब Morningnewsindia.com और Morningnewsindia.in के लिए डिजिटल कंटेंट विभाग संभाल रहे हैं।

Recent Posts

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

4 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

5 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

6 घंटे ago

राजस्थान में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, भीलवाड़ा में बिगड़ा माहौल

Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…

7 घंटे ago

SDM Priyanka Bishnoi की मौत की गहरी साजिश से उठा पर्दा, बिश्नोई समाज में आक्रोश

SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…

8 घंटे ago

अशोक गहलोत से मेवाराम जैन की मुलाकात पर मचा बवाल! Ashok Gehlot | Mewaram Jain | Amin Khan | Harish Choudhary

Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…

8 घंटे ago