स्थानीय

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट वाली चटपटी सब्जी। कंवरनगर में झूलेलाल मंदिर के पास वीनस इंडियन हिंद ढाबा एंड रेस्टोरेंट में आपको ऐसी लाल, हरे हानिकारक रंगों से भरी और फंगस वाली सब्जियां खाने को मिल रही हैं। यही नहीं टीम को यहां रेस्टोरेंट मालिक के पास फ़ूड लाइसेंस के स्थान पर सिर्फ रेजिस्ट्रेशन ही मिला। ऐसे में ऑपरेटर पर GST के नियमों के उल्लंघन की भी जांच की जाएगी। राजस्थान में बीते कई माह से खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से कार्रवाई की जा रही हैं। विभाग की कार्रवाई से मिलावटखोरों में डर का माहौल बन रहा है। भजनलाल सरकार के निर्देशानुसार शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग मिलावटखोरों पर कार्रवाई कर रहा है।

यह भी पढ़ें:राजस्थान में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, भीलवाड़ा में बिगड़ा माहौल 

रंगों से सब्जी में तरी

खाद्य सुरक्षा आयुक्त इकबाल खान के निर्देशन और पंकज ओझा अति आयुक्त के नेतृत्व में विभाग की टीम ने वीनस इंडियन हिंद ढाबा एंड रेस्टोरेंट पर कार्रवाई की। जहां गंदगी और हाइजीन को लेकर चिंताजनक हालात मिले। यहां खाने में हानिकारक कृत्रिम रंगों का प्रयोग किया जा रहा था। इसके लिए रंगों को घोल कर बोतलों में भरकर रखा गया था।​ जिन्हें सब्जियों पर तरी के रूप में काम लिया जा रहा था। यही नहीं फ्रीजर में कई दिन पुरानी फंगस लगी मलाई कोफ्ते व अन्य सब्जियां भी मिली।

गंदा तेल, बर्तनों पर मैल

रेस्टोरेंट की रसोई में गंदे तेल का खाने में प्रयोग किया जा रहा था। जो सेहत के लिए काफी हानिकारक होता है। दूसरी ओर चिमनियों पर गंदगी और मेल की परतें जमा थी। टीम ने सब्जियां आदि सभी के सैंपल लेकर लैब में चेकिंग के लिए भिजवाए। जिससे लेबोरेटरी में इनकी विस्तृत जांच हो सके। इसके बाद ही कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान यहां CMHO प्रथम की टीम रतन गोदारा, नरेंद्र शर्मा, नरेश चेजारा, पवन गुप्ता के आदि ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

लेटेस्ट न्यूज से अपडेट रहने के लिए हमारे फेसबुक पेज व यूट्यूब चैनल से जुड़ें।

Ambika Sharma

Recent Posts

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

9 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

9 घंटे ago

राजस्थान में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, भीलवाड़ा में बिगड़ा माहौल

Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…

12 घंटे ago

SDM Priyanka Bishnoi की मौत की गहरी साजिश से उठा पर्दा, बिश्नोई समाज में आक्रोश

SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…

12 घंटे ago

अशोक गहलोत से मेवाराम जैन की मुलाकात पर मचा बवाल! Ashok Gehlot | Mewaram Jain | Amin Khan | Harish Choudhary

Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…

13 घंटे ago

दौसा में बोरवेल से बाहर आई नीरू और लगे वंंदे मातरम के नारे

Borewell Accident Dausa News: दौसा के बांदीकुई में करीब 17 घंटे से बोरवेल के पास…

14 घंटे ago