स्थानीय

विजयवर्गीय बर्फी वालो के कारखाने पर छापेमारी, टीम ने मिठाइयों के सैंपल लिए

Chaumun News : चौंमू। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) निर्देश पर राजस्थान में चलाए जा रहे शुद्ध आहार मिलावट परिवार अभियान के तहत 10 सितंबर 2024 को देर शाम को चोमू की प्रसिद्ध मिठाई की दुकान विजयवर्गीय स्वीट्स चोमू का निरीक्षण खाद्य सुरक्षा आयुक्त इकबाल खान के निर्देशन एवं अतिरिक्त आयुक्त पंकज ओझा के नेतृत्व में निरीक्षण किया गया। इस निरीक्षण के दौरान दुकान में भारी अनियमितताएं पाई गईं है। विजयवर्गीय स्वीट्स के कारखाने का निरीक्षण किया गया, जिसमें कई गंभीर खामियां उजागर हुईं। निरीक्षण के दौरान काली दीवारें पाई गई, जो बिना प्लास्टर और रंग के थीं। इसके अलावा, बड़ी मात्रा में खाद्य सामग्री बिना ढके हुए रखी गई थी। मिठाइयों में कृत्रिम रंगों का भी प्रयोग किया जा रहा था, जो खाद्य सुरक्षा मानकों के विरुद्ध है।

निरीक्षण में पाई गई गंभीर अनियमितताएं

निरीक्षण के दौरान विजयवर्गीय स्वीट्स के कारखाने में कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। मौके पर कई कृत्रिम रंगों के डिब्बे पाए गए, जिन्हें जप्त कर लिया गया। मिठाई बनाने के स्थान पर गंदे पानी की बिना ढकी नाली थी, जो स्वच्छता मानकों के विपरीत है। नमकीन तलने के स्थान पर भयंकर गंदगी देखने को मिली, तेल से दीवारें, खिड़कियां और दरवाजे चिकनापन और कालापन लिए हुए थे। नमकीन तलने की कढ़ाई जैसे कभी साफ नहीं की गई, और काली पड़ी हुई थी। पंखों और दीवारों पर मोटी धूल की परत जमा थी। भंडार कक्ष की स्थिति भी अत्यंत खराब थी; बेसन और अन्य सामग्री बिना स्टैंड के सीधे जमीन पर रखी गई थी।

यह भी पढ़ें : अचानक से पूरी दुनिया में ठप हो गए मीडिया हाउस, बैंक, विमान कंपनियां, जानिए क्यों हुआ ऐसा

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की कार्रवाई

नमकीन बनाने के लिए इस्तेमाल किए जा रहे तेल को पिछले दो दिनों से नहीं बदला गया था, जिसका सैंपल भी लिया गया है। वहीं मौके पर चूहे दौड़ते हुए भी देखे गए। लड्डू रखने के लिए उपयोग की जा रही लोहे की अलमारी बहुत पुरानी और जंग लगी हुई थी। मिठाइयों के निर्माण स्थान पर दीवारों पर मेल की मोटी परत जमा थी। देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि जैसे वर्षों से न कारखाने की दीवारों और छतों को साफ किया गया है, ना प्लास्टर किया गया है, ना रंग किया गया है। ओम विजय वर्गीय स्वीट्स चोमू को नोटिस दिया गया है। साथ ही मिठाइयों के सैंपल भी लिए गए हैं, जिन्हें अग्रिम कार्रवाई के लिए लेबोरेटरी में भेजा जा रहा है। साथ ही रंगों के डिब्बे भी जप्त किए गए हैं। मौके पर CMHO प्रथम की टीम ने कार्यवाही की, जिसमे रतन गोदारा, नरेंद्र शर्मा, नरेश चेजारा, पवन गुप्ता, शामिल थे।

लेटेस्ट न्यूज से अपडेट रहने के लिए हमारे फेसबुक पेज व यूट्यूब चैनल से जुड़ें।

Mukesh Kumar

Recent Posts

दौसा में बोरवेल से बाहर आई नीरू और लगे वंंदे मातरम के नारे

Borewell Accident Dausa News: दौसा के बांदीकुई में करीब 17 घंटे से बोरवेल के पास…

28 मिन ago

देश दुनिया में आज के दिन क्या हुआ, पढ़ें आज का इतिहास

Aaj Ka Itihas 20 September: इतिहास में हर दिन खास होता है। अगर देश-दुनिया के…

3 घंटे ago

कुंभ राशि के लड़के आज ही कर दें प्रपोज, ना नहीं होगी

Aaj Ka Love Rashifal 20 September 2024: सनातन धर्म में राशिचक्र का विशेष महत्त्व माना…

4 घंटे ago

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 19 September 2024- जयपुर में 19 सितंबर का सोना-चांदी का लेटेस्ट भाव

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 19 September 2024: दुनियाभर के बाजार में सोना-चांदी की…

4 घंटे ago

Top 10 Rajasthan News of 19 September 2024- सिर्फ एक मिनट में पढ़ें राजस्थान की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Rajasthan News of 19 September 2024: राजस्थान की ताजा खबरों के लिए मोर्निंग…

4 घंटे ago

Top 10 Big News of 19 September 2024- देश-दुनिया की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Big News of 19 September 2024: देश- दुनिया की ताजा खबरों के लिए…

5 घंटे ago