Categories: स्थानीय

Ganesh chaturthi special: यहां पर विराजमान है बिना सूंड के गणेशजी, मंदिर में जाने के लिए चढ़नी होती है 365 सीढ़ियां

  • भगवान गणेश बाल रूप में विराजमान
  • एक साल में बनी मंदिर की सीढ़ियां 

 

जयपुर। राजस्थान में कई सारे गणेश मंदिर है जिनके पीछे की अलग कहानी होती है। ऐसे ही एक अनोखे मंदिर के बारे में आपको बता रहे हैं जहां पर बिना सूंड के गणेशजी की प्रतिमा है। छोटे बच्चों के लिए भगवान की प्रतिमा को पहचानना मुश्किल होता है लेकिन प्रथमपूज्य गणेशजी को बच्चे उनकी सूंड के कारण पहचान लेतें हैं। जयपुर में बिना सूंड वाले गणेशजी का बहुत प्राचीन मंदिर है। ऐसी मान्यता है कि यहां मांगी हुई हर इच्छाएं पूरी हो जाती हैं। जानते हैं इस प्राचीन मंदिर के बारे में-

 

यह भी पढ़े-Ganesh chaturthi special: अनोखा मंदिर, अपने हाथों में लगाओ गणेशजी की मेहंदी तो फटाफट हो जाती है शादी

 

भगवान गणेश बाल रूप में विराजमान 

जयपुर के नाहरगढ़ पहाड़ी पर स्थित भगवान गणपति के इस भव्य मंदिर को गढ़ गणेश के नाम से जाना जाता है। इस मंदिर की अलग ही खासियत है। लगभग 350 साल पुराने इस मंदिर को महाराजा सवाई जयसिंह ने अश्वमेघ यज्ञ करने के बाद बनवाया था। इस मंदिर में भगवान गणेश की जो बिना सूंड की प्रतिमा है उसके पीछे कारण यह है कि यहां भगवान गणेश बाल रूप में विराजमान हैं।

 

यह भी पढ़े-मोती डूंगरी पर ही क्यों बनाया गया गणेश मंदिर, जानिए सेठ जय राम पल्लीवाल, मूर्ति और बैलगाड़ी का अनोखा कनेक्शन

 

एक साल में बनी मंदिर की सीढ़ियां 

इस प्राचीन गणपति मंदिर में कुल 365 सीढ़ियां हैं। कहा जाता है कि मंदिर की इन सीढ़ियों को बनाने में पूरा एक साल लग गया था। मंदिर निर्माण के साथ-साथ रोजाना 1 सीढ़ी बनाई जाती थी। इसलिए एक साल में यह मंदिर की सीढ़ियां बनकर तैयार हो गई थी। इस मंदिर पर जाते समय रास्ते में शिव मंदिर पड़ता है, जहां के दर्शन करने के बाद ही आगे बढ़ा जाता है। यहां पूरे शिव परिवार की तस्वीर रखी गई है।

Morning News India

Recent Posts

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

4 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

5 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

6 घंटे ago

राजस्थान में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, भीलवाड़ा में बिगड़ा माहौल

Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…

7 घंटे ago

SDM Priyanka Bishnoi की मौत की गहरी साजिश से उठा पर्दा, बिश्नोई समाज में आक्रोश

SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…

8 घंटे ago

अशोक गहलोत से मेवाराम जैन की मुलाकात पर मचा बवाल! Ashok Gehlot | Mewaram Jain | Amin Khan | Harish Choudhary

Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…

8 घंटे ago