Categories: स्थानीय

Ganesh Chaturthi: मोतीडूंगरी गणेश मंदिर में सजी बप्पा की झांकी, सवा लाख मोदकों का लगाया भोग

जयपुर। जयपुर के मोती डूंगरी गणेश मंदिर में प्रथम पूज्य भगवान गणेश को सवा लाख मोदकों का भोग लगाया गया। 14 हजार 500 किलो सामग्री से बने मोदकों की झांकी सजाई गई। इस दौरान बप्पा को माणक और पन्ना जड़ा विशेष मुकुट भी धारण करवाया गया।  सुबह 5 बजे  से ही श्रद्धालुओं ने बप्पा के  दर्शन किए। मोतीडूंगरी गणेश मंदिर में गणेश जन्मोत्सव के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत महंत कैलाश शर्मा के सान्निध्य में सवा लाख मोदकों की झांकी सजाई गई।

 

यह भी पढ़े: Solar Eclipse 2023: अक्टूबर में दो बार दिखेगा ग्रहण का साया, पढ़े भारत में क्या होगा असर

 

फूल बंगले में विराजमान हुए बप्पा

झांकी के दौरान 251 किलो के 2 मोदक तथा 51 किलो के 5 मोदक और 21 किलो के 21 मोदक के साथ ही 1.25 किलो के 1100 मोदक शामिल किए गए। वहीं अन्य छोटे मोइकों के साथ में झांकी सजाई गई। भगवान गणेश को फूल बंगले में विराजमान किया गया। अल सुबह से ही श्रद्धालुओं को मोदक का प्रसाद वितरण किया गया ये प्रसाद वितरण रात्री 9 बजे तक जारी रहेगा।

भजन संध्या का होगा आयोजन

झांकी के दर्शन सुबह पांच बजे से ही मंगला आरती के साथ ही शुरू कर दिए गए। भगवान गणेश को माणक पन्ना जड़ा विशेष मुकुट भी धारण करवाया गया। 14 से 17 सितंबर तक रोजाना सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा।  

 

यह भी पढ़े: Shani Margi: शनिदेव बदलेंगे अपनी चाल, 4 नवंबर से बदल जाएगी इन राशि वालों की किस्मत

 

आर्थिक परेशानी से मिलेगी निजात

यदि आप आर्थिक परेशानी का सामना कर रहे है तो बुधवार के दिन ये अचुक उपाय करने से आपकी सभी परेशानियां दूर हो जाएगी। बुधवार के दिन भगवान गणेश पर दूब की 21 गांठे और सिंदूर चढ़ाकर उनकी पूजा करें और गणेश स्त्रोत का पाठ करें। इसके बाद गणपति को गुड़ का भी भोग लगाएं, सात बुधवार तक इस उपाय को करने के बाद आपकों इसका असर दिखाई देगा।

Morning News India

Recent Posts

किसान भाई ने उगाया 1200 किलो का कद्दू! जानिए खेती की ये जादुई तकनीक

Pumpkin News : अक्सर देखा जाता है कि किसान भाई गर्मीयों की शुरूआत में बाड़ी…

23 घंटे ago

किसान भाई एकबार खरीद लें ये धांसू फोन!​ जिंदगीभर खराब नहीं होगा

जयपुर। अक्सर देखा जाता है कि किसान भाईयों के पास मोबाइल फोन बहुत जल्दी खराब…

2 दिन ago

The Secret Behind Saumic Craft Success in Helping Artisans!

India is known for handmade crafts. Our artisans make beautiful items with their hands, keeping…

4 दिन ago

Saumic Craft: Helping India to Start ₹0 Investment Businesses

In today’s time, everyone wants to do their own business. But the biggest problem is…

4 दिन ago

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर रखे अपने दिल के स्वास्थ्य का ख्याल

World Health Day : विश्व स्वास्थ्य दिवस हर साल 7 अप्रैल को मनाया जाता है…

4 दिन ago

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने सराहे पीएमश्री स्कूल राहोली के शैक्षणिक नवाचार

टोंक। विगत तीन वर्षों से अपने शैक्षणिक नवाचारों से चर्चित राहोली के पीएमश्री राजकीय उच्च…

7 दिन ago