स्थानीय

Gangaur Pooja 2024: सुहागिन महिलाएं 11 अप्रैल को रखेंगी गणगौर का व्रत, पढ़े पूरी कथा

Gangaur Pooja 2024: गणगौर का त्योहार राजस्थान में बहुत ही ज्यादा उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस पर्व में इसर यानी भगवान शिव और गौर यानि माता पार्वती की पूजा की जाती है। गणगौर का व्रत गुरुवार, 11 अप्रैल 2024 को मनाया जाएगा। चैत्र शुक्ल की तीसरी तिथि को यह पर्व हर साल मनाया जाता है।कुवारी लड़कियां अच्छे वर को पाने के लिए और सुहागिनें अपने पति की लम्बी उम्र के लिए व्रत रखती है। 16 दिन के इस उत्सव में मिट्टी की मूर्ति बनाती और उसकी पूजा करती है।

यह भी पढ़ें: Phalodi Satta Bazar Bhav 28 March 2024: जयपुर शहर की सीट पर सट्टा बाजार का बड़ा दाव, जानें इस सीट का हाल

पूजा का महत्व

17 दिन तक गणगौर का उत्सव मनाया जाता है। चैत्र के शुक्ल पक्ष की तृतीया को इसका व्रत रखा जाता है। नवविवाहित लड़कियां पहला गणगौर अपने मायके में करती हैं। गणगौर का व्रत करने से पति की उम्र लम्बी होती है और कुंवारी लड़कियों को अच्छा वर मिलता है। इसलिए गणगौर को ‘सुहाग पर्व’ भी कहा जाता है।

कैसे मानते हैं यह त्योहार

होलिका दहन के दूसरे दिन उसकी राख लाकर उसके आठ पिंड बनाए जाते है और इसके साथ गोबर के आठ पिंड बनती है। सोलह पिंडों की पूजा दूब रख कर हर रोज की जाती है,शीतलाष्टमी तक इन पिंडों की पूजा की जाती है और उसके बाद इनसे गणगौर की मूर्तियां बनाकर उसकी पूजा करते हैं। गणगौर की पूजा करते हुए गीत गाया जाता है। दोपहर को गणगौर का भोग लगाया जाता है और गणगौर को कुएं का पानी पिलाया जाता है। 16 दिन तक हर शाम को क्रम से हर लड़की के घर गणगौर ले जाई जाती है, जहां गणगौर का ’’बिन्दौरा’’ किया जाता है। गणगौर विसर्जन से पहले सिंजारा किया जाता है। अंतिम दिन गणगौर का विसर्जन कर विदाई की जाती है। गणगौर की विदाई से श्रावण की तीज तक कोई लोक त्योहार नहीं आते इसलिए कहा जाता है – तीज त्योहार बावड़ी ले डूबी गणगौर।

यह भी पढ़ें: IPL Ticket Price 500: आईपीएल की सबसे सस्ती टिकट 500 रुपए की, ऑफर सीमित

गणगौर की कथा

भगवान शंकर माता पार्वती एवं नारद जी एक साथ घूमने के लिए निकले। एक गांव में पहुंचे, तो उस दिन चैत्र शुक्ल तृतीया का दिन था। गांव की स्त्रियां उनके स्वागत के लिए पहुंच गई, पार्वती जी ने उनके पूजा भाव से खुश होकर सारा सुहाग रस उन पर छिड़क दिया।

Narendra Singh

Recent Posts

The Secret Behind Saumic Craft Success in Helping Artisans!

India is known for handmade crafts. Our artisans make beautiful items with their hands, keeping…

2 दिन ago

Saumic Craft: Helping India to Start ₹0 Investment Businesses

In today’s time, everyone wants to do their own business. But the biggest problem is…

2 दिन ago

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर रखे अपने दिल के स्वास्थ्य का ख्याल

World Health Day : विश्व स्वास्थ्य दिवस हर साल 7 अप्रैल को मनाया जाता है…

2 दिन ago

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने सराहे पीएमश्री स्कूल राहोली के शैक्षणिक नवाचार

टोंक। विगत तीन वर्षों से अपने शैक्षणिक नवाचारों से चर्चित राहोली के पीएमश्री राजकीय उच्च…

5 दिन ago

क्षत्रिय समाज की बड़े आंदोलन की तैयारी: ठाकुर शिवराज सिंह शक्तावत

जयपुर। हाल ही में समाजवादी पार्टी के सांसद रामजीलाल सुमन के द्वारा दिए गए विवादित…

6 दिन ago

नववर्ष पर होगा विराट पथ संचलन

जयपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ऋषि गालव भाग द्वारा 30 मार्च, चैत्र शुक्ल प्रतिपदा नववर्ष पर…

1 सप्ताह ago