Categories: स्थानीय

Rajasthan Election 2023: ‘AAP’ की हुई गौरी नागौरी, झाड़ू लेकर लड़ेगी राजस्थान विधानसभा चुनाव

 

Gauri Nagauri Join AAP: राजस्थान की मशहूर डांसर गौरी नागौरी (Gauri Nagauri) ने आज आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है। उन्हें आप के राजस्थान प्रभारी विनय मिश्रा ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान उनके साथ मंच पर आम आदमी पार्टी राजस्थान (AAP Rajasthan) के कई पदाधिकारी मौजूद रहे। 

 

कौन है गोरी नागोरी?

 

राजस्थान के नागौर जिले के मेंड़ता विधानसभा क्षेत्र से संबंध रखने वाली गौरी नागौरी की उम्र 24 साल है। उनका असली नाम तस्लीमा बानो (Taslima Banu)  है। वह अपने बोल्ड डांस के लिए मशहूर है। उनकी तुलना हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी (Sapna Chaudhary) से की जाती है। 

 

यह भी पढ़े: Rajasthan Elections 2023: झोटवाड़ा में सियासी पारा गर्म, निर्दलीय मैदान में कूदेंगे सुरपुरा

 

बिग बॉस से मिली ख्याति 

 

टीवी रियलिटी शो बिग बॉस के 16वें सीजन में गौरी नागौरी नजर आई थी। जिसके बाद से लोग उन्हें पहचानने लगे। शो के दौरान नागौरी ने अपने डांस और चुलबुले अंदाज से सभी का मन मोह लिया था। हालांकि शो में उनका सफर काफी छोटा रहा। लेकिन वह रातों-रात मीडिया में छा चुकी थी। 

 

राजनीति में नागौरी एंट्री 

 

कुछ समय पहले गौरी नागौरी ने एक वीडियो जारी कर कहा था कि उन्हें सभी राजनीतिक दलों से चुनाव लड़ने के ऑफर मिल रहे है। लेकिन आखिर में वह आज रविवार, 15 अक्टूबर को आम आदमी पार्टी (AAP) जॉइन कर रही है। गौरी का कहना है कि, वह परंपरागत राजनीति से हटकर काम करेगी। 

 

यह भी पढ़े: Rajasthan Assembly Elections 2023: विजय बैंसला आज पहुंचेंगे देवली-उनियारा, लोगों से करेंगे बातचीत

Aakash Agarawal

Recent Posts

Top 10 Rajasthan News of 8 September 2024- सिर्फ एक मिनट में पढ़ें राजस्थान की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Rajasthan News of 8 September 2024: राजस्थान की ताजा खबरों के लिए मोर्निंग…

19 मिन ago

Top 10 Big News of 8 September 2024- देश-दुनिया की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Big News of 8 September 2024: देश- दुनिया की ताजा खबरों के लिए…

1 घंटा ago

जयुपर में विकास के लिए 100 करोड़ रुपये का प्रावधान, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा : डिप्टी सीएम Diya Kumari

जयपुर। राजस्थान की डिप्टी सीएम दिया कुमारी ( Diya Kumari) की अगुवाई में जयपुर में…

13 घंटे ago

राजस्थान में दौड़ेगी 1000 इलेक्ट्रिक बसें, भजनलाल सरकार ने की ग्रीन बजट पेश करने की तैयारी

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने जयपुर जयपुर प्रदर्शनी एवं सम्मेलन…

14 घंटे ago

दुनिया के इस देश में पाए जाते हैं सबसे अधिक और खूंखार भेड़िए

जयपुर। Most Dreaded Wolf In World : दुनिया के लगभग हर ऐसा जानवर है जिसें…

16 घंटे ago

Gajendra Singh Shekhawat ने अधिकारियों को लेकर दिया चौंकाने वाला बयान, न सुने तो देंगे पैरासिटामोल गोली

जोधपुर। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत (Gajendra Singh Shekhawat) ने जोधपुर में बीजेपी कार्यकर्ताओं को…

16 घंटे ago