जयपुर। राहुल गांधी को मोदी सरनेम मामले में सुप्रीम कोर्ट से राहत मिल चुकीं है। इस मामले में राहत मिलने के बाद अब लोकसभा ने भी राहुल गांधी का निलंबन वापस ले लिया है। राहुल गांधी की सदस्यता बहाली के बाद कांग्रेस में खुशी की लहर है। देश भर में राहुल गांधी की सदस्यता बहाली पर जश्न मनाया जा रहा है। राहुल गांधी की सदस्यता बहाली के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी एक्शन मोड़ में नजर आए। सीएम अशोक गहलोत ने राहुल गांधी की संसद सदस्यता बहाल होने पर उसे सत्य की जीत बताया।
यह भी पढ़े: राजस्थान में 17 नए जिलों के निवासी अब भी कन्फ्यूज! जारी नहीं हुई प्रशासनिक अधिकारियों की लिस्ट
राहुल गांधी के संघर्ष ने हठी सरकार को झुकने पर किया मजबूर- गहलोत
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा राहुल गांधी के संघर्ष और जनता के समर्थन ने हठी सरकार को झुकने पर मजबूर कर दिया। सीएम अशोक गहलोत ने कहा राहुल गांधी अब फिर से जनता की अवाज बन संसद में गूंजेगे। राहुल गांधी जनता की अवाज उठाएंगे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने ट्वीटर अंकाउट से ट्वीट करते हुए लिखा यह राहुल गांधी की संसद सदस्यता बहाल होना सत्य की विजय है।
यह भी पढ़े: नूंह हिंसा में बुलडोजर कार्रवाई पर रोक, होटल के मालिक को थी सारी जानकारी
कांग्रेस नेताओं ने दी प्रतिक्रिया
राहुल गांधी की संसद सदस्यता बहाल होने की खबर सामने आते ही कांग्रेस नेताओं की और से लगातर अपनी प्रतिक्रिया दी जा रही है। वहीं दूसरी और राहुल गांधी के राजस्थान के मानगढ़ धाम से चुनावी शंखनाद करने को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की और से लगातार तैयारी की जा रही है। राहुल गांधी की इस यात्रा को लेकर कई कयास भी लगाए जा रहे है। राहुल गांधी की यात्रा को लेकर कांग्रेस नेताओं की और से व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया जा रहा है।
टोंक। विगत तीन वर्षों से अपने शैक्षणिक नवाचारों से चर्चित राहोली के पीएमश्री राजकीय उच्च…
जयपुर। हाल ही में समाजवादी पार्टी के सांसद रामजीलाल सुमन के द्वारा दिए गए विवादित…
जयपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ऋषि गालव भाग द्वारा 30 मार्च, चैत्र शुक्ल प्रतिपदा नववर्ष पर…
जयपुर। राष्ट्र सेविका समिति जयपुर विभाग का शुक्रवार को झोटवाड़ा में पथ संचलन निकाला। घोष…
— डॉ. योगेन्द्र सिंह नरूका इतिहासविज्ञ Rana Sanga News : जयपुर। टोंक के डिग्गी में…
Rajasthan News : जयपुर। राजस्थान जैन सभा, जयपुर द्वारा 12 से 25 वर्ष के युवाओं…