जयपुर। विधानसभा खत्म होने के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कैबिनेट बैठक ली। मुख्यमंत्री कैबिनेट की बैठक के बाद मीडिया के सामने आए। चुनाव से पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मास्टर स्ट्रोक खेल दिया हैं। सीएम अशोक गहलोत ने रिमोट का बटन दबाया और नए जिलों का शुभारंभ कर दिया। इस दौरान मुख्य सचिव ऊषा शर्मा ने नए जिलों की जरूरत क्यों हैं इसके बारे में विस्तार से बताया।
ऊषा शर्मा ने कहा मैं 2 जिलों की कलक्टर रही हूं। इसलिए मुझे पता हैं बड़ा जिला होने पर उसकी मॉनिटरिंग मे कितनी परेशानियां आति हैं। अजमेर हो या फिर बूंदी हर जगह इसी तरह की परेशानि का सामना करना पड़ा हैं। यहि कारण हैं की आज नए जिलों की आवश्यकता पड़ी हैं।
नए जिले बनने से फायदा
मुख्य सचिव ऊषा शर्मा ने इस दौरान नए जिलों का फायदा बताते हुए कहा नए जिले बनने से जिला कलक्टर को आम जन की समस्या सुनने में आसानी होगी। जिला कलक्टर आम जन की समस्या को सुन पाएंगे। न्यायालय में कलक्टर के द्वारा पूरा समय दिया जा सकेगा। आम जन के साथ आसानी से समन्वय स्थापित हो सकेगा। इसके साथ ही जिला मुख्यालय के आसपास विकास हो पाएगा। निवेश करने के साथ ही रोजगार की संभावनाएं भी पैदा हो पाएगी। राज्य सरकार की सभी योजनाओं का क्रियान्व्यन आसानी से होगा। प्रशासन भी सक्रिय होकर काम करेगा।
राजस्व मंत्री रामलाल जाट ने इस दौरान कहा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने स्वर्गीय इंदिरा गांधी की तरह राजस्थान का भूगोल ही बदल दिया हैं। नए जिले बनने से आमजन को खासा राहत मिलेगी। राजस्व मंत्री रामलाल जाट ने कहा राजस्थान में अब साढ़े 15 लाख की आबादी पर औसतन एक जिला बन गया हैं।
टोंक। विगत तीन वर्षों से अपने शैक्षणिक नवाचारों से चर्चित राहोली के पीएमश्री राजकीय उच्च…
जयपुर। हाल ही में समाजवादी पार्टी के सांसद रामजीलाल सुमन के द्वारा दिए गए विवादित…
जयपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ऋषि गालव भाग द्वारा 30 मार्च, चैत्र शुक्ल प्रतिपदा नववर्ष पर…
जयपुर। राष्ट्र सेविका समिति जयपुर विभाग का शुक्रवार को झोटवाड़ा में पथ संचलन निकाला। घोष…
— डॉ. योगेन्द्र सिंह नरूका इतिहासविज्ञ Rana Sanga News : जयपुर। टोंक के डिग्गी में…
Rajasthan News : जयपुर। राजस्थान जैन सभा, जयपुर द्वारा 12 से 25 वर्ष के युवाओं…