अजमेर। अजमेर के क्लॉक टावर थाने में कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलकर दुष्कर्म का मामला सामने आया हैं। युवती के साथ दुष्कर्म कर आरोपी ने अश्लील वीडियो बना लिए। आरोपी पीड़िता को अश्लील वीडियों वायरल करने की धमकी दे रहा हैं। पीडिता ने अपने पड़ोसी पर दुष्कर्म का आरोप लगाया हैं। पड़ोसी ने पुष्कर ले जाकर पीड़िता के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी हैं।
मामले की जानकारी देते हुए क्लॉक टावर थाना पुलिस ने बताया की क्लॉक टावर थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती ने थाने पर उपस्थित होकर मामला दर्ज करवाया की उसके पड़ोस में समाज का ही एक लड़का रहता हैं। जिससे पारिवारिक संबंध भी हैं। जिसके कारण युवक का घर आना जाना लगा रहता हैं। दोनों ने एक दूसरे के साथ में नंबर लेकर बातचीत शुरू कर दी। 2021 में पड़ोसी ने अश्लील फोटो को वायरल करने की धमकी दी और दबाव बनाना शुरू किया।
पीड़िता ने बताया की फरवरी 2022 में आरोपी उसे जबरन पुष्कर के होटल में ले गया ओर वहा नशीली कोल्ड ड्रिंक में पिलाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता ने बताया की आरोपी ने अश्लील वीड़ियो वायरल करने की धमकी देते हुए जबरन शादी भी कर ली। आरोपी ने जबरन खाली कागज पर हस्ताक्षर करवा लिए। फर्जी फोटोग्राफ भी खिंच लिए। पीडिता ने बताया की इन सब से परेशान होकर कई बार सुसाइड करने का प्रयास भी किया। सुसाइड करने के लिए आनासागर गई वहां मौजूद लोगों ने बचा लिया। उसके बाद पूरी घटना की जानकारी परिवार को दी। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी हैं।
Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…
ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…
Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…
Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…
SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…
Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…