Gogamedi Hatyakand: श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष 'सुखदेव सिंह गोगामेड़ी' हत्याकांड के मुख्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ चुके है। आरोपी रोहित राठौड़ और नितिन फौजी समेत तीन आरोपियों को चंडीगढ़ से हिरासत में ले लिया गया है। इस ऑपरेशन में राजस्थान पुलिस का साथ दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने दिया। रविवार देर रात तीनों आरोपियों को दिल्ली लाया गया है। पुलिस तीनों को लेकर सीधे अपराध शाखा के दफ्तर पहुंची है।
उपरोक्त तीन आरोपियों से पहले हरियाणा से कल शनिवार को पहली गिरफ्तारी की गई थी। महेंद्रगढ़ जिले के सतनाली के सुरेती पिलानिया गांव के एक युवक रामवीर को राजस्थान पुलिस ने अरेस्ट किया था। पुलिस के मुताबिक रामवीर ने ही नितिन फौजी के लिए जयपुर में सारी व्यवस्था की थी।
कौन है सुखदेव सिंह गोगामेड़ी मर्डर केस में गिरफ्तार हुआ Ramveer Jat, जानिए सबकुछ
बताया गया है कि नितिन फौजी व रामवीर दोनों दोस्त हैं। वह 'गोगामेड़ी हत्याकांड' से पहले भी नितिन फौजी की मदद कर चुके है। आरोप के मुताबिक 5 दिसंबर को नितिन फौजी व रोहित राठौड़ ने गोगामेड़ी की हत्या की थी। हत्या के बाद दोनों आरोपियों को रामवीर ही अपनी बाइक पर बैठाकर ले गया था।
सरकार के लिए 'तूफानी' साबित होगा लवप्रीत, ऐसे खतरनाक हैं खालिस्तानियों के मंसूबे
रामवीर ने ही दोनों आरोपियों को बगरू टोल प्लाजा से आगे तक छोड़ा था। इसके बाद दोनों आरोपी नागौर डिपो की रोडवेज बस में बैठकर भाग गए थे। सतनाली खंड के ही डालनवास गांव में अमित नाम के युवक से भी पुलिस ने नितिन फौजी के बारे में पूछताछ की है, लेकिन गिरफ्तार नहीं किया।
Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…
ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…
Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…
Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…
SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…
Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…