स्थानीय

भजनलाल सरकार का नया कीर्तिमान: Gold Mines की नीलामी से बहुत सस्ता हो जाएगा सोना, 25 फीसदी…

राजस्थान में पहली बार सबसे बड़ी सोने की खदान की (Gold Mines In Rajasthan)  नीलामी होने जा रही है। खान विभाग ने बांसवाड़ा जिले के भूकिया.जगपुरा में दो खदानों की नीलामी का प्रस्ताव बनाया है। केंद्र के ई.पोर्टल से 1 माह में टेंडर जारी किया जाएगा। खनन विभाग के अनुसार, यह खदान 14 वर्ग किमी में फैली है और इसमे सोने का विशाल भंडार हैं। भारतीय भू सर्वेक्षण विभाग को तांबे की खोज के दौरान सोने के भंडार भी मिले थे।

यह भी पढ़ें: Free Mobile योजना पर लगेगा Bhajan Lal Sarkar का ग्रहण, जनता होगी परेशान!

100 मिलियन से ज्यादा सोने होने का दावा

विभाग ने बताया की 100 मिलियन टन स्वर्ण का भंडार है। (Gold Mines In Rajasthan) जिसमें सोने के धातु की मात्रा 222 टन आंकी गई है। यहां स्वर्ण अयस्क खनन के दौरान लगभग 2 लाख हजार टन से अधिक कॉपर 10 हजार टन से अधिक निकल और 13 हजार टन से अधिक कोबाल्ट खनिज प्राप्त होगा।

देश के स्वर्ण खनन में प्रदेश की हिस्सेदारी 25 फीसदी होगी

राजस्थान देश में ऐसा दूसरा राज्य है जहां सोना निकाला जाएगा। (Gold Mines In Rajasthan) इस खदान के चालू होने पर देश के स्वर्ण खनन में प्रदेश की हिस्सेदारी 25 फीसदी हो जाएगी। वर्तमान में कर्नाटक में कोलार गोल्ड फील्ड से सोने का खनन हो रहा है।

यह भी पढ़ें: Bhajan Lal Sarkar ने तोड़ी अपराधियों की कमर, 2 माह में 23 हजार गिरफ्तारियां

देश को होगा फायदा

भूकिया जगपुरा में सोने के साथ.साथ में कॉपर, निकल और कोबाल्ट भी निकाला जाएगा। (Gold Mines In Rajasthan) कॉपर इंडस्ट्रीज के साथ ही इलेक्ट्रोनिक क्षेत्र में कच्चे माल की उपलब्धता बढ़ेगी। कोबाल्ट एयर बैग, पेट्रोकेमिकल उद्योग में उपयोग आ सकेगा और कच्चे माल की आपूर्ति के लिए आयात पर निर्भरता कम होगी।

Narendra Singh

Share
Published by
Narendra Singh

Recent Posts

अब इन 7 सीटों पर होगा राजस्थान विधानसभा उपचुनाव, जुबेर खान वाली सीट पर विकास नहीं ये मुद्दा रहता है हावी

Rajasthan By-Election 2024 : राजस्थान में अब 7 सीटों पर विधानसभा उपचुनाव होने जा रहे…

58 मिन ago

इन तीन राशियों की होगी शादी फिक्स, जानें क्या कहते हैं आपके लव के सितारे

Aaj Ka Love Rashifal 21 September 2024: सनातन धर्म में राशिचक्र का विशेष महत्त्व माना…

2 घंटे ago

आज के दिन जन्मी हैं ये बॉलीवुड की डीवा, जानें आज का इतिहास

Aaj Ka Itihas 21 September: इतिहास में हर दिन खास होता है। अगर देश-दुनिया के…

3 घंटे ago

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 20 September 2024- जयपुर में 20 सितंबर का सोना-चांदी का लेटेस्ट भाव

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 20 September 2024: दुनियाभर के बाजार में सोना-चांदी की…

3 घंटे ago

Top 10 Rajasthan News of 20 September 2024- सिर्फ एक मिनट में पढ़ें राजस्थान की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Rajasthan News of 20 September 2024: राजस्थान की ताजा खबरों के लिए मोर्निंग…

4 घंटे ago

Top 10 Big News of 20 September 2024- देश-दुनिया की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Big News of 20 September 2024: देश- दुनिया की ताजा खबरों के लिए…

5 घंटे ago