जयपुर। विधानसभा का आज आठवां सत्र शुरू होने जा रहा हैं। राजस्थान विधानसभा के इतिहास में पहली बार होगा जब राष्ट्रपति का संबोधन होगा। विधानसभा की कार्रवाई के साथ सुबह 11 बजे राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू का संबोधन होगा। जिसके बाद में विधानसभा की कार्रवाई शुरू की जाएगी। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू का विधानसभा पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया जाएगा। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू का विधानसभा में आना एक ऐतिहासिक पल होगा। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के आने से पहले राजस्थान विधानसभा को सजाया गया हैं।
विधानसभा स्पीकर सीपी जोशी के द्वारा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के स्वागत में अपना उब्दोधन दिया जाएगा। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के स्वागत के दौरान राज्यपाल कलराज मिश्र के साथ ही विधायक भी मौजूद रहेंगे। राजस्थान विधानसभा के इतिहास में पहली बार होगा जब राष्ट्रपति का संबोधन होगा। राष्ट्रपति के संबोधन के बाद विधानसभा की कार्रवाई शुरू की जाएगी। राष्ट्रपति के साथ सी विधायकों का ग्रुप फोटो भी होगा। 15वीं विधानसभा के आठवें सत्र को लेकर सलाकार समिति की ओर से बिजनेस तय किया गया हैं।
विधानसभा की कार्रवाई के दौरान कई विधेयक भी रखे जाएंगे। इस दौरान राजस्थान वधियां निरसन विधेयक 2023, राजस्थान राज्य मेला प्राधिकारण विधेयक, 15 व 16 जुलाई को विधानसभा में अवकाश रहेगा। जिसके बाद 17 जुलाई विधानसभा की कार्रवाई फिर से शुरू की जाएगी। इस दौरान राजीव गांधी फिनटे डिजिटल विधेयक के साथ ही कई अन्य विधेयक रखे जाएंगे वही 18 जुलाई को राजस्थान कारागर वधेयक सदन की मेज पर रखे जाएंगे।
2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की और से न्याय योजना लागू करने का वादा किया था। इस योजना के अनुसार हर नागरिक को हर साल कम से कम एवं तय रकम देने का वादा किया गया था। सरकार पेपर लीक के आरोपियों को उम्र कैद की सजा का प्रावधान भी करने जा रही हैं।
National Human Rights : जयपुर। नेशनल ह्यूमनराइट्स और एंटी करप्शन फोर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ.…
Pumpkin News : अक्सर देखा जाता है कि किसान भाई गर्मीयों की शुरूआत में बाड़ी…
जयपुर। अक्सर देखा जाता है कि किसान भाईयों के पास मोबाइल फोन बहुत जल्दी खराब…
India is known for handmade crafts. Our artisans make beautiful items with their hands, keeping…
In today’s time, everyone wants to do their own business. But the biggest problem is…
World Health Day : विश्व स्वास्थ्य दिवस हर साल 7 अप्रैल को मनाया जाता है…