Categories: स्थानीय

Morning News- तीन तलाक से मिला छुटकारा पर नौकरी में तीन बच्चे वालों को राजस्थान सरकार का तोहफा

राजस्थान में चुनावी माहौल को देखते हुए सरकारें एक्टिव मोड में है। मौजूदा सरकार जनता को अपने पक्ष में करने के लिए लुभावनी स्कीम उपलब्ध करा रही है। अपना वोट बैंक मजबूत करने में सरकार कोई कसर नहीं छोड़ रही। गहलोत सरकार आम जनता के साथ-साथ सरकारी कर्मचारियों को खुश करने की पूरी कोशिश कर रही है। 

राजस्थान सरकार कर्मचारियों के लिए गुरुवार को खुश-खबरी लेकर आई। सरकार ने प्रमोशन को लेकर बड़ा फैसला किया है। गुरुवार को कार्मिक विभाग ने आदेश जारी कर कहा कि अब सरकारी कर्माचारी के तीसरा बच्चा होने पर भी उसकी पदोन्नति रोकी नहीं जाएगी। 3 बच्चे होने के बाद भी प्रमोशन मिल सकेगा। 

पहले 3 साल देरी से मिलता था प्रमोशन

सरकार ने ऐसे कर्मचारियों की पदोन्नति पर रोक लगा रखी थी जिनके 3 बच्चे थे। उन कर्मचारियों को 3 साल देरी से प्रमोशन मिलता था। लेकिन अब 1 जून 2002 के बाद तीन से अधिक बच्चे होने वाले कर्मचारियों को भी प्रमोशन मिल सकेगा। साथ ही उनके वेतन में भी बढ़ोतरी की जाएगी। सरकार के इस फैसले से प्रदेश के करीब 8 लाख कर्मचारियों को फायदा होने वाला है। 

भाजपा सरकार के कार्यकाल में बंद हुआ था प्रमोशन

2004 में यह नियम लागू किया गया था कि राज्य कर्मचारी या अधिकारी के 1 जून 2002 के बाद तीसरा बच्चा होने पर प्रमोशन नहीं मिल सकेगा। उस समय वसुंधरा राजे पहली बार मुख्यमंत्री बनी थी। पहले प्रमोशन रोकने की अवधि 5 साल की थी जिसे बाद में घटाकर 3 साल किया गया। 

वर्तमान में राज्य की 125 सेवाओं के तहत अधिकारी और कर्मचारी कार्यरत है। बता दें कि सरकार के इस फैसले में जुड़वा बच्चे, किसी तरह की विकलांगता से पीडित बच्चे
और कानूनन दूसरी शादी के बाद हुई संतान को तीसरी संतान नहीं माना जाएगा।

Morning News India

Recent Posts

iPhone 16 बड़ा डिस्काउंट ऑफर…..80 हजार का मोाबइल अब 10 हजार में, जानिए कैसे?

Apple iPhone 16 : जयपुर। क्या आप आईफोन 16 सीरीज का फोन खरीदने जा रहे…

23 मिन ago

रामगढ़ उपचुनाव जीतने के लिए डोटासरा ने बनाई खास रणनीति, जुबेर खान की मौत से खाली हुई थी सीट

Govind Singh Dotasra formed a committee for Ramgarh by-election : जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कांग्रेस…

2 घंटे ago

बीजेपी का नया दाव, ऐसे बचाएगी उपचुनावों में साख

Rajasthan By Election 2024: राजस्थान में जल्द ही 7 सीटों पर विधानसभा उपचुनाव होने वाले…

2 घंटे ago

वक्फ बिल पर जीत गई मोदी सरकार, पसमांदा मुस्लिमों ने किया ऐसा खेल, ओवैसी के उड़े होश

जयपुर। भारत में Waqf Bill में संशोधन को लेकर JPC बनाई ​है जिसके पक्ष और…

3 घंटे ago

अब इन 7 सीटों पर होगा राजस्थान विधानसभा उपचुनाव, जुबेर खान वाली सीट पर विकास नहीं ये मुद्दा रहता है हावी

Rajasthan By-Election 2024 : राजस्थान में अब 7 सीटों पर विधानसभा उपचुनाव होने जा रहे…

5 घंटे ago

इन तीन राशियों की होगी शादी फिक्स, जानें क्या कहते हैं आपके लव के सितारे

Aaj Ka Love Rashifal 21 September 2024: सनातन धर्म में राशिचक्र का विशेष महत्त्व माना…

6 घंटे ago