उदयपुर। प्रदेश में विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां देखने को मिल रही है। विधानसभा के चुनाव को देखते हुए भाजपा की और से परिवर्तन यात्रा निकाली जाएगी। परिवर्तन यात्रा पर कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने जमकर निशाना साधा। डोटासरा आज उदयपुर पहुंचे जहां डोटासरा का जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान डोटासरा ने भाजपा की गुटबाजी को लेकर जमकर हमला बोला। डोटासरा ने भाजपा की परिवर्तन यात्रा पर तंज कसते हुए कहा भाजपा यात्रा तो निकाल रही है। पर भाजपा के नेता ही एक नहीं है।
यह भी पढ़े: हनुमान बेनीवाल ने छात्रसंघ चुनाव पर फिर ठोकी ताल, ऐसे अटका सकते हैं गहलोत की राह में रोड़ा
कांग्रेस को भी भाजपा के साथ परिवर्तन का इंतजार– डोटासरा
कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा भाजपा के नेता एक नहीं है इसीलिए तो अलग–अलग दिशाओं में यात्रा निकाली जा रही है। और अलग–अलग नेताओं को जिम्मेदारि सौंपी गई है। डोटासरा ने कहा प्रदेश में कांग्रेस सरकार बेहतरीन कार्य कर रही है। कांग्रेस भी भाजपा के साथ परिवर्तन का इंतजार कर रही है। इस दौरान डोटासरा ने गहलोत सरकार के कार्यों की जमकर सराहना की। कांग्रेस सरकार मिशन 2030 के लिए प्रयासरत है। राजस्थान को नंबर वन राज्य बनाने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है।
यह भी पढ़े: साइकिल से शुरू हुआ ISRO का सफर चांद तक पहुंचा, पढ़िए पूरी कहानी
विचार विमर्श के बाद कार्यकारिणी की घोषणा
डोटासरा ने उदयपुर देहात कांग्रेस कार्यकारिणी में बगावत करने वालों को शामिल करने पर कहा कांग्रेस कमेटी की और से विचार विमर्श के बाद ही कार्यकारिणी की घोषणा की जाती है। डोटासरा ने कहा यदि कोई नाम रह भी गया है तो उसे जोड़ा भी जा सकता है। छोटी–छोटी बातें तो होती रहती है। कोई पार्टी की राह भटक भी गया है तो उसे वापस जोड़ा भी जा सकता है।
India is known for handmade crafts. Our artisans make beautiful items with their hands, keeping…
In today’s time, everyone wants to do their own business. But the biggest problem is…
World Health Day : विश्व स्वास्थ्य दिवस हर साल 7 अप्रैल को मनाया जाता है…
टोंक। विगत तीन वर्षों से अपने शैक्षणिक नवाचारों से चर्चित राहोली के पीएमश्री राजकीय उच्च…
जयपुर। हाल ही में समाजवादी पार्टी के सांसद रामजीलाल सुमन के द्वारा दिए गए विवादित…
जयपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ऋषि गालव भाग द्वारा 30 मार्च, चैत्र शुक्ल प्रतिपदा नववर्ष पर…