स्थानीय

रामगढ़ उपचुनाव जीतने के लिए डोटासरा ने बनाई खास रणनीति, जुबेर खान की मौत से खाली हुई थी सीट

Govind Singh Dotasra formed a committee for Ramgarh by-election : जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा (Govind Singh Dotasra) ने शुक्रवार को अलवर जिले की रामगढ़ विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर मंथन किया है और इस सीट के लिए कमेटी का गठन किया है। इस कमेटी में पूर्व मंत्री ममता भूपेश (Mamta Bhupesh), विधायक हाकम अली ( Hakeem Ali), कांग्रेस नेता ललित यादव ( Lalit Yadav), अलवर जिला अध्ध्क्ष योगेश मिश्रा (Yogesh Mishra) पीसीसी महासचिव जसवंत गुर्जर ( Jaswant Gurjar) को शामिल किया गया है। कांग्रेस ने एक आधिकारिक आदेश जारी करते हुए बताया है कि कमेटी के सभी सदस्य रामगढ़ विधानसभा में होने वाले उपचुनाव के मद्देनजर पार्टी संगठन की मजबूती और समन्वय के लिए गतिविधियों का संचालन करेंगे। नोटिफिकेशन में यह स्पष्ट किया गया है कि कमेटी आवश्यकता के अनुसार ब्लॉक, मंडल और बूथ स्तर की समितियों का गठन करेगी। इसके अलावा, संगठन की बैठकें आयोजित कर पार्टी की मजबूती के लिए ठोस प्रयास किए जाएंगे।

जुबेर खान के निधन से खाली हुई थी सीट

बता दें कि यह सीट कांग्रेस विधायक जुबेर खान के निधन के बाद खाली हुई है, जुबेर ने 14 सितंबर की सुबह 5:50 बजे अलवर शहर में अपने फार्म हाउस में आखिरी सांस ली। पार्टी पदाधिकारियों ने जानकारी दी कि एक साल पहले उनका लिवर ट्रांसप्लांट हुआ था। वो डेढ़ साल से बीमार थे, और लोकसभा चुनाव के दौरान उनकी तबीयत अधिक खराब हो गई थी। इसके बाद से वे बिस्तर पर थे और डॉक्टर की देखरेख में अपना इलाज करवा रहे थे। जुबैर खान ने 1990 में पहली बार कांग्रेस के टिकट पर अलवर के रामगढ़ से विधायक बनने का गौरव प्राप्त किया, जब उनकी उम्र केवल 25 साल थी। 1993 में उन्होंने फिर से विधायक का चुनाव जीता और इसके बाद एनएसयूआई के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष की भूमिकाएं निभाईं। वे कांग्रेस के जिला अध्यक्ष भी रह चुके हैं। 2003 में वे एक बार फिर विधायक बने और विधानसभा में सचेतक के रूप में कार्य किया। हालांकि, 2008 और 2013 में उन्हें चुनाव में हार का सामना करना पड़ा। 2018 के चुनाव में उनकी पत्नी साफिया खान को कांग्रेस ने टिकट दिया और वो जीत गईं, 2023 में जुबेर खान फिर से विधायक बने।

यह भी पढ़ें : राजस्थान में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, भीलवाड़ा में बिगड़ा माहौल

राजस्थान में 7 सीटों पर होगा उपचुनाव

राजस्थान में अक्टूबर-नवंबर में होने वाले उपचुनाव लेकर सभी पार्टियों अपनी-अपनी तैयारियों में जुट गई है। जुबेर खान की मौत के बाद राज्य में खाली हुई विधानसभा सीटों की कुल संख्या 7 हो गई है। इसलिए अब सात सीटों पर विधानसभा उपचुनाव होंगे। 5 सीटें पहले ही खाली हो गई थीं क्योंकि मौजूदा विधायक लोकसभा चुनाव जीतकर सांसद बन गए थे। छठी सीट सलूंबर से भाजपा विधायक अमृतलाल मीणा के निधन के कारण रिक्त हुई थी।

लेटेस्ट न्यूज से अपडेट रहने के लिए हमारे फेसबुक पेज व यूट्यूब चैनल से जुड़ें।

 

Mukesh Kumar

Recent Posts

अय्यूब के प्यार के जाल में फंसी 50 महिलाएं, जज को भी नहीं छोड़ा

fraudster News : नई दिल्ली। आइए आज हम आपको एक ऐसे शातिर ठग के बारे…

15 मिन ago

iPhone 16 बड़ा डिस्काउंट ऑफर…..80 हजार का मोाबइल अब 10 हजार में, जानिए कैसे?

Apple iPhone 16 : जयपुर। क्या आप आईफोन 16 सीरीज का फोन खरीदने जा रहे…

50 मिन ago

बीजेपी का नया दाव, ऐसे बचाएगी उपचुनावों में साख

Rajasthan By Election 2024: राजस्थान में जल्द ही 7 सीटों पर विधानसभा उपचुनाव होने वाले…

3 घंटे ago

वक्फ बिल पर जीत गई मोदी सरकार, पसमांदा मुस्लिमों ने किया ऐसा खेल, ओवैसी के उड़े होश

जयपुर। भारत में Waqf Bill में संशोधन को लेकर JPC बनाई ​है जिसके पक्ष और…

3 घंटे ago

अब इन 7 सीटों पर होगा राजस्थान विधानसभा उपचुनाव, जुबेर खान वाली सीट पर विकास नहीं ये मुद्दा रहता है हावी

Rajasthan By-Election 2024 : राजस्थान में अब 7 सीटों पर विधानसभा उपचुनाव होने जा रहे…

6 घंटे ago

इन तीन राशियों की होगी शादी फिक्स, जानें क्या कहते हैं आपके लव के सितारे

Aaj Ka Love Rashifal 21 September 2024: सनातन धर्म में राशिचक्र का विशेष महत्त्व माना…

7 घंटे ago