स्थानीय

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह ने लगाई PCC चीफ को फटकार, डोटासरा हुए चौकेन्ने

Govind Singh Dotasra Hindi News: राजस्थान में सियासत एक बार फिर गर्मा गई है जब केंद्रीय मंत्री गंजेंद्र सिंह शेखावत ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिहं डोटासरा को अपने बयानों में घेर डाला। पक्ष और विपक्ष में आपसी पलटवार और विवादित टिप्पणीयों का ये खेल नेताओं की नींदे उड़ा देता है। तो चलिए जानते हैं आखिर क्या कह डाला केंद्रीय मंत्री ने कि गोविंद सिंह डोटासरा तिलमिला गए हैं।

सुर और बयान दोनों बदल जाएंगे

दरअसल हाल ही में केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिहं डोटासरा को घेरते हुए नजर आए। उन्होंने कहा कि – थोड़े दिन रुक जाइए, पेपरलीक की आंच जब नेताओं के कॉलर तक पहुंचेगी, तब बयान और सुर, दोनों बदल जाएंगे। उन्होंने कहा कि गोविंद सिहं डोटासरा को कोई भी बयान या वक्त्व्य देने से पहले एक बार खुद के गिरेबान में झांक कर देख लेना चाहिए। जब वे सत्ता में थे तो उनके शासन काल में कितने पेपरलीक हुए थे। वर्तमान सत्ताधारी सरकार ने तो इस पर बाकयदा रोक लगाई। और पारर्दर्शिता के साथ पेपर करवाएं। एक भी पेपर लीक हुआ है तो खुलकर बताएं। सामने आकर कोई फ्रुफ दें।

अभी परतें खुलनी शुरु हुई

उन्होंने कहा कि विपक्ष में होने के नाते उनका ये कर्तव्य बनता है कि वे ऐसे बयान दें। उनका ये नैतिक धर्म है। लेकिन पांच साल पहले वे कहां थे जब उनकी सरकार थी। किस तरह के हालात और परिस्थियां पैदा कर दी थी। कि स्टूडेंट्स को पेपर देते हुए भी डर लगता था। कि कहीं रद्द ना हो जाए कहीं लीक ना हो जाए। केंद्रीय मंत्री ने कहा- हम बार-बार कहते थे, किस तरह युवाओं के भविष्य के साथ में खिलवाड़ हो रहा है। सभी को पता है कि पिछले पांच साल में सरकार के आश्रय में कैसे पेपरलीक का नंगा नाच आरपीएससी के नीचे किया जा रहा था। मंत्री महोदय ने कहा कि मैं डोटासरा जी से कहना चाहुंगा कि अभी परतें खुलनी शुरु हुई हैं। केंद्रीय मंत्री के इस तरह के बयानों से घिरे डोटासरा की मुश्किलें कुछ बढ़ी हुई नजर आ रही हैं।

यह भी पढ़ें: Top 10 Big News of  5 October  2024- देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें

कई मंत्रियों की पर्ची बदल जाएगी

गौरतलब है कि कांग्रेस प्रदेशाअध्यक्ष गोविंद सिहं डोटासरा ने पिछले दिनों में बीजेपी पर निशाना साधा था और अधिकारियों के ट्रांसफर से जुड़ी बात पर कहा था कि 9 काउंटर लगे हुए हैं बीजेपी में। ट्रांसपर के लिए अलग अलग रेट्स डिसाइड है। इसी के साथ डोटासरा ने एक और बयान दिया। दिसंबर तक कई मंत्रियों की पर्ची बदल जाएगी। अब देखना होगा कि पर्ची बदलती है या फिर प्रदेशाअध्यक्ष के सुर बदलते हैं।

लेटेस्ट न्यूज से अपडेट रहने के लिए हमारे फेसबुक पेज व यूट्यूब चैनल से जुड़ें।

 

Saya Chouhan

Recent Posts

Kirodi Meena और Ravindra Bhati करेंगे भजनलाल सरकार का तख्‍तापलट

Kirodi Meena and Ravindra Bhati :  जयपुर। राजस्थान की राजनीति में उठ रहे एक बड़े…

2 घंटे ago

रशियन महिला विवाद पर राठौड़ और किरोड़ी का बड़ा खुलासा

Premchand Bairwa Russian News: आज हम बात करेंगे राजस्थान की राजनीति में गरमाए एक बड़े…

3 घंटे ago

बंगाल में डूबा जहाज, तीन लाख लोगों की हुई मौत, तो चंडीगढ़ पंजाब की राजधानी

Aaj Ka Itihas 7 October: इतिहास में हर दिन खास होता है। अगर देश-दुनिया के…

7 घंटे ago

Top 10 Rajasthan News of 6 October 2024- सिर्फ एक मिनट में पढ़ें राजस्थान की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Rajasthan News of 6 October 2024: राजस्थान की ताजा खबरों के लिए मोर्निंग…

7 घंटे ago

Top 10 Big News of 6 October 2024- देश-दुनिया की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Big News of 6 October 2024: देश- दुनिया की ताजा खबरों के लिए…

8 घंटे ago

डोटासरा पर भड़के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर, कहा- बड़ी राशि लेकर पेपर आउट करवाएं

Madan Dilawar on Govind Singh Dotasara : राजस्थान की राजनीति में आज फिर कांग्रेस और…

20 घंटे ago