स्थानीय

ट्रांसफर के लिए 9 काउंटर, पहले आओ जल्दी पाओ, डोटासरा ने खोली पोल

Govind Singh Dotasra: राजस्थान कांग्रेस प्रदेशाअध्यक्ष लगातार अपने बयानों से सुर्खियों में बने रहते हैं। डोटासरा भजनलाल सरकार को आए दिन अपने बयानों से घेरते हुए दिखाई देते हैं। हाल ही में वापस दिए उनके बयानों एस एक बार राजनीतिक गलियारों में हलचलें तेज हो गई हैं। उन्होंने भजनलाल सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। दरअसल गोविंद सिंह डोटासरा ने राजस्थान के शेखावटी में एक कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए बीजपी पर निशाना साधा और सत्ताधारी सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ की शक्तियों पर भी बड़ा सवाल उठा दिया। तो चलिए विस्तार से जानते हैं आखिर पूरा मामला क्या है।

भ्रष्ट्राचारी सरकार का लगाया आरोप

शेखावाटी के सीकर में गोविंद सिंह डोटासरा भजनलाल सरकार पर खूब गरजे। डोटासरा ने एक कर्मचारियों के और अधिकारियों के तबादले से जड़े मुद्दे पर बोले। उन्होंने कहा कि वर्तमान में सरकार ने अधिकारियों की पोस्टिंग करने के नाम पर लूट मचा रखी है। सुबह रेट कुछ होते हैं, दोपहर तक कुछ, और शाम होते-होते 3 गुणा बढ़ जाते हैं। इस प्रकार का काम एक नहीं, 8 से 9 काउंटर पर हो रहा है। डोटासरा ने सीधे सीधे अपने बयान से ये साफ कह डाला है कि बाकयदा काउंटर बने हुए हैं और ट्रांसफर करवाने की रेट्स भी डिसाइड है। आगे उन्होनें कहा कि इस पर्ची सरकार की जो थोड़ी बहुत इज्जत बची हुई है वो कांग्रेस ने ही बचा रखी है क्योंकिं पूर्व सीए अशोक गहलोत की सरकार में ऐसे कई अधिकारी अभी भी उसी जगह पर पोस्टेड हैं जहां उन्हें पोस्टिंग दी गई थी। वे पूरी मेहनत और ईमानदारी से काम कर रहें। एक विजन उनके पास है उस विजन पर वे काम कर रहे हैं। वरना इन लोगों की इज्जत कब की तार-तार हो जाती है।

यह भी पढ़ें: Top 10 Big News of  3 October  2024- देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें

अधिकारी रह गए फुटबॉल बनकर

अपने बयानों में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ को भी लपेटे में ले लिया। उन्होंने कहा कि मदन राठौड़ किसी भी प्रशासनिक अधिकारी का ट्रांसफर नहीं कर सकते हैं। और कर भी दें तो 1 या दो दिन से ज्यादा दिन तक नहीं रह पाते हैं। इस बारे में जब वो सरकार से पूछते हैं अधिकारी कहते हैं कि ये तो कांग्रेस का आदमी था। हम सिर्फ भारतीय जनता पार्टी के आदमी को ही पोस्टिंग देंगे। उन्होंने कहा कि सरकार ने अधिकारियों को फुटबॉल बना दिया है। जी हां ये कहना है गोविंद सिंह डोटासरा का। उनके इस तरह के बयानों से राजनीति फिर से गर्मा गई है।

लेटेस्ट न्यूज से अपडेट रहने के लिए हमारे फेसबुक पेज व यूट्यूब चैनल से जुड़ें।

Saya Chouhan

Recent Posts

RSS मोहन भागवत : सज्जनशक्ति के माध्यम से संगठित एवं अनुशासित समाज शक्ति खड़ी करना संघ के शताब्दी वर्ष का मूल लक्ष्य

बारां। RSS यानि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत (Mohan Bhagwat) ने अपने…

3 घंटे ago

कोटा के दशहरा मेले में हेमा मालिनी लगाएगी ठुमके! इतना भव्य होगा आयोजन

जयपुर। Kota Dussehra Mela 2024 : 131वें राष्ट्रीय दशहरा मेले का आगाज अभिनेत्री हेमा मालिनी…

3 घंटे ago

घुमंतू लोगों पर मेहरबान हुई भजनलाल सरकार, 21000 परिवारों को दिए भूमि के पट्टे

जयपुर। Rajasthan News : राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एकबार फिर से जनहित में…

6 घंटे ago

आज ही के दिन अटल बिहारी वाजपेयी ने दिया संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक में हिंदी में भाषण

Aaj Ka Itihas 4 October: इतिहास में हर दिन खास होता है। अगर देश-दुनिया के…

13 घंटे ago

Top 10 Big News of 3 October 2024- देश-दुनिया की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Big News of 3 October 2024: देश- दुनिया की ताजा खबरों के लिए…

13 घंटे ago

जयपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 150 किलो घी को सीज किया

Jaipur News :  जयुपर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के पहल पर राज्य में चलाए…

1 दिन ago