उदयपुरवाटी। राजस्थान में सियासत गर्माती जा रही हैं। बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा ने गहलोत सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया हैं। राजेन्द्र गुढ़ा एक बार फिर गहलोत सरकार पर हमलावर हुए। राजेंद्र गुढ़ा ने गहलोत सरकार पर हमला बोलते हुए कहा सरकार में दुर्योधन और दुशासन बैठे हैं। गुढ़ा ने कहा वह इनसे तब तक लड़ेंगे जब तक उनमे जान हैं। गुढ़ा ने सरकार के खिलाफ उदयपुरवाटी विधानसभा क्षेत्र में ऊंट गाडी पर बैठ कर यात्रा भी निकाली। गुढ़ा ने इस दौरान कहा वह इस सरकार में मंत्री रहे हैं, और सरकार के सारे काले कारनामे जानते हैं।
गुढ़ा ने इस दौरान कहा मुझे हमारी बहन बेटियों ने वोट देकर विधानसभा भेजा था। बेहन बेटियों को उम्मीद थी हमारी सुरक्षा करने का काम किया जाएगा। जनता का आभार जताते हुए गुढ़ा ने कहा जनता ने जो ताकत मुझे दी हैं उस पूरी ताकत के साथ मेंने काम किया हैं। गुढ़ा ने कहा मैं गहलोत या वसुंधरा की मेहरबानी से नहीं जीता हुं। मैं विधानसभा में किसी की मेहरबानी से नहीं बैठा हुं। मुझे जनता ने भेजा हैं। गुढ़ा ने कहा मैंने जनता का कर्जा पूरा करने का प्रयास किया हैं।
गहलोत सरकार पर हमालवर होते हुए गुढ़ा ने कहा आज महिला अपराध में राजस्थान नंबर वन पर हैं। मुझे इस बात का दुख हैं आज प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। गुढ़ा ने कहा सरकार के मंत्री ने इसे मर्दानगी की निशानी बताया हैं। इससे ज्यादा शर्मनाक बात और क्या हो सकती हैं। गुढ़ा ने कहा आज मुझ पर आरोप लगाए जा रहे हैं मैं भाजपा से मिला हुआ हुं। गुढ़ा ने कहा मुझसे माफी मांगने के लिए कहा जा रहा हैं मैं किस बात की माफी मांगू। सरकार में बैठे मंत्री और विधायक लाल डायरी छीनना चहाते हैं। गुढ़ा ने साफ कर दिया हैं की वह सरकार के खिलाफ आंदोलन करेंगे।
Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…
ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…
Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…
Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…
SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…
Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…