Categories: स्थानीय

21 मई से हज यात्री भरेंगे उड़ान

जयपुर कोरोना के बाद तीन साल के इंतजार के बाद हज यात्रा के लिए जयपुर से 21 मई को फ्लाइट का संचालन शुरू होगा। कोरोना के दौरान यज यात्रा के लिए फ्लाइट उड़ान नहीं भर पाई थी। पर अब यात्रियों का इतजार खत्म होने जा रहा है। जयपुर एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 से फ्लाइट पकड़नी होगी। 21 मई से 6 जून तक एयर इंडिया की ओर से फ्लाइट का संचालन किया जाएगा। इन फ्लाइट के माध्यम से यज यात्री अपनी यात्रा पुरी कर सकते है। एयरपोर्ट ऑथोरिटी की माने तो पहले एक सप्ताह में एक फ्लाइट ही उड़ान भरेगी। उसके अगले सप्ताह सके फ्लाइट्स की सख्या बढ़ जाएगी। और 28 मई से दिन में दो फ्लाइट्स का संचालन किया जाएगा। याज यात्रीयों को फ्लाइट्स 3 जुलाई से 24 जुलाई तक वापस लेकर आएगी।

वापसी के दौरान 21 मई से 27 मई तक एक फ्लाइट का संचालन होगा। जो साउदी अरब के मदीना से वापस लोटेगी। एयरपोर्ट प्रशासन ने हज यात्रा को लेकर अपनी तैयारीयां पुरी कर ली है। इस दौरान एयरपोर्ट प्रशासन द्वारा सुरक्षा का भी विशेष ध्यान रखा जाएगा। सुरक्षा व्यवस्थाओं को देखते हुए टर्मिनल 1 से फ्लाइट का संचालनस करने का निर्णय लिया गया है। प्रशासन द्वारा भी सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए अतिरिक्त सुरक्षा जवानों, सीआईएसएफ, कस्टम और इमिग्रेशन जे जुड़े काउंटर एयरपोर्ट पर लगा दिए गए है।

इस बार यात्रा पूरी तरह से कैशलेस होगी। यात्रियों यात्रा के दौरान खरीदारी तथा खाने पीने के लिए सऊदी रियाल लेकर जाने की कोई आवश्यकता नहीं है। पहली बार उन्हें एटीएम कार्ड की तरह फॉरेक्स कार्ड मिलेगा। इससे वे मक्का-मदीना पहुंचकर रियाल में ऑनलाइन ट्रांजेक्शन कर सकेंगे। हज यात्रा के लिए सरकार नसे एक बैंक को नोडल एजेंसी भी नियुक्त किया है। जानकारी के अनुसार राजस्थान से 6184 यात्री हज यात्रा के लिए उड़ान भरेंगे।

 

Morning News India

Recent Posts

इन तीन राशियों की होगी शादी फिक्स, जानें क्या कहते हैं आपके लव के सितारे

Aaj Ka Love Rashifal 21 September 2024: सनातन धर्म में राशिचक्र का विशेष महत्त्व माना…

6 मिन ago

आज के दिन जन्मी हैं ये बॉलीवुड की डीवा, जानें आज का इतिहास

Aaj Ka Itihas 21 September: इतिहास में हर दिन खास होता है। अगर देश-दुनिया के…

1 घंटा ago

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 20 September 2024- जयपुर में 20 सितंबर का सोना-चांदी का लेटेस्ट भाव

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 20 September 2024: दुनियाभर के बाजार में सोना-चांदी की…

2 घंटे ago

Top 10 Rajasthan News of 20 September 2024- सिर्फ एक मिनट में पढ़ें राजस्थान की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Rajasthan News of 20 September 2024: राजस्थान की ताजा खबरों के लिए मोर्निंग…

2 घंटे ago

Top 10 Big News of 20 September 2024- देश-दुनिया की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Big News of 20 September 2024: देश- दुनिया की ताजा खबरों के लिए…

3 घंटे ago

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

17 घंटे ago