Categories: स्थानीय

Vasundhara और Gehlot पर बिगड़े बोल! बेनीवाल ने बोल दी बड़ी बात

 

Rajasthan Election: राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 25 नवंबर को होना हैं। सभी राजनीतिक दलों के दिग्गज नेता ताबड़तोड़ जनसभाएं कर रहे है। इसी बीच प्रदेश में मजबूत तीसरा मोर्चा बनाने में जुटे राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल विपक्षी नेताओं पर जमकर हमले कर रहे है। 

 

बेनीवाल बोले- न भाजपा और न कांग्रेस 

 

इसी कड़ी में भीम आर्मी चीफ Chandrashekhar Azad और आरएलपी सुप्रीमो Hanuman Beniwal ने कांग्रेस और बीजेपी पर जमकर शब्दभेदी बाण छोड़े है। दोनों नेता शनिवार, 18 नवंबर को आसिंद में चुनावी सभा कर रहे थे। इस दौरान हनुमान बेनीवाल ने कहा राजस्थान में इस बार न कांग्रेस और न भाजपा, कोई भी सरकार नहीं बना रहा है। बेनीवाल ने कहा इस बार राजस्थान में आंधी तो देवनारायण, तेजाजी और रामसा पीर के भक्तों की चल रही है। 

 

हमारे गठबंधन से खुलेगा सत्ता का ताला 

 

बेनीवाल ने कहा कि वह पहले भाजपा के साथ थे लेकिन फिर दूर हो गए। उन्होंने ही Vasundhara Raje को सात समंदर पार भगाया था। RLP सुप्रीमो बेनीवाल ने आगे कहा कि आज सभी समाज के लोग हमारे प्रत्याशियों को आशीर्वाद दे रहे है। RLP व Azad Party टोल मुक्त राजस्थान, भ्रष्टाचार मुक्त राजस्थान, सशक्त लोकायुक्त, फ्री बिजली व कर्ज मुक्त किसान के मुद्दों को लेकर जनता के पास जा रही है। इस बार सत्ता का ताला गठबंधन से खुलेगा। 

 

यह भी पढ़े: मुस्लिम छोड़ो ये हिंदू प्रत्याशी भी रखते हैं दो-दो लुगाई, BJP के हैं बड़े नाम

 

वसुंधरा राजे और मोदी पर कसा तंज 

 

चुनावी जनसभा में Hanuman Beniwal ने Vasundhara Raje और PM Narendra Modi पर तंज कसा। उन्होंने कहा प्रदेश में केतली व बोतल साथ में चुनाव लड़ रही है। यह वसुंधरा के दारु वाली बोतल नहीं है, यह तो पानी पीने की बोतल है। वहीं, हमेशा चाय-चाय की बात करने वाले मोदी जी का नारा तो चंद्रशेखर आजाद ले गए। आजाद ने दिमाग से काम लिया और 'केतली' चुनाव चिन्ह आ गया। 

 

राहुल गांधी की शादी करवाए गहलोत 

 

नागौर सांसद बेनीवाल ने कहा Ashok Gehlot हमेशा कहते है कि उन्होंने Priyanka Gandhi और Rahul Gandhi को गोद में खिलाया है। ऐसे में राहुल गांधी की शादी की जिम्मेदारी भी अब उन्हीं को लेनी चाहिए। बेनीवाल ने चुटकी लेते हुए कहा हो सकता है राहुल ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली हो। 

Aakash Agarawal

Recent Posts

रामगढ़ उपचुनाव जीतने के लिए गोविंद सिंह डोटासरा ने बनाई खास रणनीति, जुबेर खान की मौत से खाली हुई थी सीट

Govind Singh Dotasra formed a committee for Ramgarh by-election : जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कांग्रेस…

23 सेकंड ago

बीजेपी का नया दाव, ऐसे बचाएगी उपचुनावों में साख

Rajasthan By Election 2024: राजस्थान में जल्द ही 7 सीटों पर विधानसभा उपचुनाव होने वाले…

14 मिन ago

वक्फ बिल पर जीत गई मोदी सरकार, पसमांदा मुस्लिमों ने किया ऐसा खेल, ओवैसी के उड़े होश

जयपुर। भारत में Waqf Bill में संशोधन को लेकर JPC बनाई ​है जिसके पक्ष और…

47 मिन ago

अब इन 7 सीटों पर होगा राजस्थान विधानसभा उपचुनाव, जुबेर खान वाली सीट पर विकास नहीं ये मुद्दा रहता है हावी

Rajasthan By-Election 2024 : राजस्थान में अब 7 सीटों पर विधानसभा उपचुनाव होने जा रहे…

3 घंटे ago

इन तीन राशियों की होगी शादी फिक्स, जानें क्या कहते हैं आपके लव के सितारे

Aaj Ka Love Rashifal 21 September 2024: सनातन धर्म में राशिचक्र का विशेष महत्त्व माना…

4 घंटे ago

आज के दिन जन्मी हैं ये बॉलीवुड की डीवा, जानें आज का इतिहास

Aaj Ka Itihas 21 September: इतिहास में हर दिन खास होता है। अगर देश-दुनिया के…

5 घंटे ago