स्थानीय

Haryana Election Results 2024 Live Update : हरियाणा में भाजपा का राज, रुझानों में 50 सीटें पार, सांपला से भूपिंदर हुडा आगे

Haryana Election Results 2024 Live :  हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों के लिए मतगणना जारी है। बीजेपी को बहुमत मिल गया है। हालांकि इससे पहले शुरुआती रूझानों में सुबह 8 बजे से कांग्रेस एक तरफा जीत की और आगे बढ़ते हुए दिख रही थी। पार्टी ने 65 सीटों का आकड़ा छू लिया था। बीजेपी सिर्फ 17 सीटों पर आ गई थी। लेकिन सुबह 10 बजे तक हरियाणा में रुझानों में बड़ा उलटफेर देखने को मिला। हरियाणा में कांग्रेस और बीजेपी दोनों पार्टियों ने 15-15 सीटें जीत चुकी है। बीजेपी 35 सीटों से आगे चल रही है और कांग्रेस 20 सीटों से आगे चल रही है।

 

हरियाणा में बीजेपी 50 सीटों से आगे चल रही है, जबकि कांग्रेस 35 सीटों से आगे चल रही है। वहीं लाडवा सीट से सीएम नायाब सिंह सैनी और जुलाना सीट से विनेश फोगाट और हिसार से सावित्री जिंदल आगे चल रहे हैं।

यह भी पढ़ें:-Haryana Election Results 2024 : हरियाणा की VIP सीटों पर कांग्रेस ने मारी बाजी, अनिल विज सहित कई मंत्री पीछे

हरियाणा में कांग्रेस सरकार बनाएगी : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस उम्मीदवार भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा, 11 बजे के रुझानों के मुताबिक, कांग्रेस सरकार बनाने जा रही है। सीएम चेहरा पार्टी तय करेगी। कांग्रेस अपना बहुमत लाएगी। इसका श्रेय राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और पार्टी के सभी नेता के साथ-साथ हरियाणा के लोगों को जाता है।

मुख्यमंत्री बनने के सवाल पर बोले अनिल विज

अंबाला कैंट विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार अनिल विज ने कहा, ‘बीजेपी चुनाव में आगे चल रही है और कांग्रेस जश्न मना रही है। इसका मतलब है कि कांग्रेस पार्टी में कई लोग चाहते हैं कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा चुनाव हार जाएं। मैं जनता का जनादेश स्वीकार करूंगा, यदि आलाकमान चाहेगा तो मैं मुख्यमंत्री बनूंगा।

हरियाणा के रुझानों में बीजेपी आगे निकली

हरियाणा के रुझानों में कांग्रेस को पीछे छोड़ते हुए बीजेपी ने 3 सीटों से लीड ले ली है. इस वक्त बीजेपी 47, कांग्रेस 37, आईएनएलडी 2 और अन्य 5 सीटों जीतती हुई नजर आ रही है।

लेटेस्ट न्यूज से अपडेट रहने के लिए हमारे फेसबुक पेज व यूट्यूब चैनल से जुड़ें।

Mukesh Kumar

Recent Posts

हरियाणा में BJP की जीत के वो 5 कारण जो कांग्रेस और राहुल गांधी समझ नहीं पाए

जयपुर। Haryana BJP Victory Reasons : हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में भारतीय जनता पार्टी ने एग्जिट…

50 मिन ago

हरियाणा में हार से कांग्रेस को राजस्थान विधानसभा उपचुनावों में झटका! जानिए 7 सीटों पर क्या होगा

जयपुर। हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के परिणामों देखकर हर कोई हैरान है कि जो सोचा…

2 घंटे ago

दिवेर विजय ने मुगल आक्रांताओं के विरुद्ध झंडा थामे नायकों में किया था प्रेरणा का संचार: अरुण कुमार

Udaipur News : उदयपुर। दिवेर विजय सिर्फ मेवाड़ के लिए ही महत्वपूर्ण नहीं थी, बल्कि…

2 घंटे ago

Haryana Election Results 2024 : हरियाणा चुनाव में बहन ने ढ़ाया कांग्रेस का गढ़, देखता रह गया भाई

Haryana Election Results 2024 : हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा ने जीत की हैट्रिक लगा…

2 घंटे ago

Haryana Election Results 2024 : चुनाव आयोग पर भड़के कांग्रेस नेता जयराम रमेश, कहा- BJP के इशारे पर हो रहा खेला

Haryana Election Results 2024 : हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजों के रुझानों में भाजपा को…

5 घंटे ago

डिवाइन भारत ट्रस्ट की तरफ से आयोजित हुआ शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम

70th Wildlife Week 2024 : जयपुर। 70 वें वन्यजीव सप्ताह 2024 के अवसर पर सोमवार…

6 घंटे ago