स्थानीय

हाथरस हादसे का दौसा से कनेक्शन, पेपरलीक मामले के आरोपी अमृतलाल के मकान में था दिव्य दरबार

जयपुर। Hathras Stampede Dausa Connection : उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में सत्संग के दौरान भोले बाबा के चरण स्पर्श करने के लिए बेकाबू हुई भीड़ में भगदड़ मच गई जिसमें 134 से अधिक लोग मारे और सैंकड़ों की संख्या घायल हो गए। हालांकि, अब इस हादसे में मरने वालों का आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है। इस मामले में मैनपुरी पुलिस ने बाबा नारायण साकार हरि को हाउस अरेस्ट कर लिया है। योगी आदित्यनाथ सरकार की तरफ से मरने वालों के परिजनों को 2—2 लाख रूपये और घायलों को 50 हजार रूपये मुआवजा देने का ऐलान किया गया है। हालांकि, अब हाथरस हादसे का राजस्थान के दौसा जिले से भी कनेक्शन सामने आया है।

दौसा में भी लगता था बाबा का दरबार

आपको बता दें कि भोले बाबा का दरबार राजस्थान के दौसा में हाईवे 21 पर भी लगता था। उनका यह दिव्य दरबार पेपरलीक मामले में आरोपी हर्षवर्धन के मकान में लगता था। नारायण साकार बाबा भोले की तरफ से हजारों लोगों का दरबार लगाया जाता था। हालांकि, SOG की रेड के बाद बाबा यह जगह छोड़ कर भाग गया था जिसके बाद यहां कभी दरबार नहीं लगा।

सीएम योगी ने 24 घंटे में मांगी रिपोर्ट

हाथरस हादसे में यूपी पुलिस की टीम राम कुटीर चैरिटेबल ट्रस्ट पहुंची। इस मामले में आगरा ADG और अलीगढ़ कमिश्नर जांच कर रहे है। सीएम योगी ने इस मामले में 24 घंटे में रिपोर्ट मांगी है जो ADG आगरा, अलीगढ़ कमिश्नर पेश करेंगे।

हेल्पलाइन नंबर जारी

हाथरस हादसे पर यूपी प्रशासन की तरफ से हेल्पलाइन नंबर 05722227041 और 05722227042 जारी किए गए हैं। इन नंबरों पर घटना में प्रभावित संबंधित लोग संपर्क कर सकते हैं।

Anil Jangid

Anil Jangid डिजिटल कंटेट क्रिएटर के तौर पर 13 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। 10 साल से ज्यादा समय डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर राजस्थान पत्रिका, 3 साल से ज्यादा cardekho.com में दे चुके हैं। अब Morningnewsindia.com और Morningnewsindia.in के लिए डिजिटल कंटेंट विभाग संभाल रहे हैं।

Recent Posts

अब इन 7 सीटों पर होगा राजस्थान विधानसभा उपचुनाव, जुबेर खान वाली सीट पर विकास नहीं ये मुद्दा रहता है हावी

Rajasthan By-Election 2024 : राजस्थान में अब 7 सीटों पर विधानसभा उपचुनाव होने जा रहे…

21 मिन ago

इन तीन राशियों की होगी शादी फिक्स, जानें क्या कहते हैं आपके लव के सितारे

Aaj Ka Love Rashifal 21 September 2024: सनातन धर्म में राशिचक्र का विशेष महत्त्व माना…

1 घंटा ago

आज के दिन जन्मी हैं ये बॉलीवुड की डीवा, जानें आज का इतिहास

Aaj Ka Itihas 21 September: इतिहास में हर दिन खास होता है। अगर देश-दुनिया के…

2 घंटे ago

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 20 September 2024- जयपुर में 20 सितंबर का सोना-चांदी का लेटेस्ट भाव

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 20 September 2024: दुनियाभर के बाजार में सोना-चांदी की…

3 घंटे ago

Top 10 Rajasthan News of 20 September 2024- सिर्फ एक मिनट में पढ़ें राजस्थान की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Rajasthan News of 20 September 2024: राजस्थान की ताजा खबरों के लिए मोर्निंग…

3 घंटे ago

Top 10 Big News of 20 September 2024- देश-दुनिया की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Big News of 20 September 2024: देश- दुनिया की ताजा खबरों के लिए…

4 घंटे ago