स्थानीय

Heat Wave पर चेतावनी जारी, किसान गर्मी में क्या करे और क्या नहीं, पढ़िए

जयपुर। Heat Wave को लेकर AMFU, ARS, KOTA द्वारा किसानों के लिए चेतावनी जारी की गई है कि उन्हें इस दौरान क्या करना है और क्या नहीं। यह चेतावनी किसानों की भलाई के लिए जारी की गई है जिसको फॉलो करके वो अपनी फसल व मवेशियों को बचाकर नुकसान से बच सकते हैं। इस चेतावनी में एडवाइजरी (Advisory For Farmers) भी जारी की गई है कि कैसे फसलों में कैसे सिंचाई करें और मवेशियों की कैसे देखभाल करें। तो आइए जानते हैं किसान और पशुपालन करने वाले इस भयंकर गर्मी में अपने फायदे के लिए क्या करें और क्या नहीं।

आने वाले समय में लू (Loo) और गर्मी और भयंकर रूप लेने वाली है ऐसे में किसान अपनी फसल को बचाने के लिए ये उपाय करें—

  1. खड़ी फसलों में हल्की और लगातार सिंचाई करें।
  2. महत्वपूर्ण विकास चरणों में सिंचाई की आवृत्ति बढ़ाएँ।
  3. मिट्टी की नगी को संरक्षित करने के लिए फसल अवशेष, पुआल, पॉलीथिन या मिट्टी की मल्चिंग के साथ मल्च करें।
  4. केवल शाम या सुबह के समय ही सिंचाई करें।
  5. स्प्रिंकलर सिंचाई का प्रयोग करें।
  6. यदि आपका क्षेत्र उष्ण लहर से ग्रस्त है तो हवा आश्रवयों को अपनाएं।

Heat Wave से संबंधित और भी ज्यादा जानकारी के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़े।

पशुपालन करने वाले ये करें

  1. जानवरों को छाया में रखें और उन्हें पीने के लिए पर्याप्त स्वच्छ और ठंडा पानी दें।
  2. जानवरों से सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे के बीच काम न करवाएं।
  3. तापमान कम करने के लिए शेड की छत को पुआल से ढंक दें, इसे सफेद रंग दे या गोवर- मिटटी से प्लास्टर कर दें।
  4. शेड में पंखे, वाटर स्प्रे और फॉगर्स का प्रयोग करें।
  5. अत्यधिक गर्मी के दौरान, पानी का छिड़काव करें और मवेशियों को ठंडा होने के लिए जल निकाय में ले जाएं।
  6. जानवरों को हरी घास, प्रोटीन-फैट बाईपास पूरक, खनिज मिश्रण और नमक दें। ठंडे घंटों के दौरान उन्हें चरने दें।
  7. पोल्ट्री हाउस में पर्दे व उचित वेंटिलेशन प्रदान करें।

किसान और पशुपालन करने वाले क्या नहीं करें

  1. दोपहर के दौरान मवेशियों को चराने से बचें।

यह भी पढ़ें :Morning News India पहुंचा Parashar Dham, आदित्य कृष्ण पाराशर ने खोले ये राज, देखें वीडियो

Jaipur News ePaper में पढ़ें ताजा खबरें

आप जयपुर की ताजा खबरें Jaipur News ePaper पर क्लिक करके अपने मोबाइल फोन पर ही कहीं भी और किसी भी समय पढ़ सकते हैं। जयपुर ई-पेपर पर आप जयपुर की ताजा खबरें व राजस्थान की ताजा खबरें पढ़कर अपने आपको हर कैटेगरी की लेटेस्ट न्यूज से अपडेट रख सकते हैं।

Anil Jangid

Anil Jangid डिजिटल कंटेट क्रिएटर के तौर पर 13 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। 10 साल से ज्यादा समय डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर राजस्थान पत्रिका, 3 साल से ज्यादा cardekho.com में दे चुके हैं। अब Morningnewsindia.com और Morningnewsindia.in के लिए डिजिटल कंटेंट विभाग संभाल रहे हैं।

Recent Posts

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

4 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

5 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

6 घंटे ago

राजस्थान में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, भीलवाड़ा में बिगड़ा माहौल

Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…

7 घंटे ago

SDM Priyanka Bishnoi की मौत की गहरी साजिश से उठा पर्दा, बिश्नोई समाज में आक्रोश

SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…

8 घंटे ago

अशोक गहलोत से मेवाराम जैन की मुलाकात पर मचा बवाल! Ashok Gehlot | Mewaram Jain | Amin Khan | Harish Choudhary

Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…

8 घंटे ago