स्थानीय

भीलवाड़ा में गाय की कटी पूंछ मिलने पर बवाल, पुलिस ने लिया इतना बड़ा एक्शन

Bhilwara News : राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के कोतवाली थाना इलाके में गांधीसागर तालाब की पाल स्थित मंदिर के बाहर रविवार सुबह गोवंश की कटी पूंछ मिलने से बवाल मच गया है। गुस्साए लोग इस घटना के खिलाफ में हिंदूवादी संगठन जेल चौराहे पर धरने पर बैठ गए है। धरने पर बैठे लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी व उनके घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग की है।

हालांकि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस मामले में 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस घटना से गुस्साए लोगों ने शहर में बाजार बंद करवाने का प्रयास भी किया। इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज कर दिया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव किया। इसके बाद पुलिस ने लाठियां भाजते हुए जेल चौराहे को खाली करवाया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने जेल चौराहे से जुड़ सभी रास्तों पर जाम लगा दिया था।

यह भी पढ़ें : राजस्थान के आदिवासियों में फैली रहस्यमयी बीमारी, एक दूसरे से दूर रहें पति-पत्नी

शहर को बंद कराने पर अड़े प्रदर्शनकारी

रविवार को मंदिर के बाहर गोवंश की कटी पूंछ मिलने बवाल मच गया। घटना के विरोध में हिंदूवादी संगठनों के लोगों ने जोधपुर शहर को बंद करने की कोशिश की। इसके बाद पुलिस-प्रसाशन के साथ हुई बातचीत की जानकारी देते हुए साधु संत संगठनों के कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे। यहां स्वामी हंसाराम ने वार्ता से अवगत कराया है। लेकिन कुछ कार्यकर्ताओं और अभियुक्तों की गिरफ्तारी नहीं होने तक भीलवाड़ा बंद कराने को लेकर पुलिस ने अड़ गए। इसके बाद स्वामी और संतों ने उनके साथ बातचीत कर मामले को सुलझाया।

पुलिस बल तैनात, प्रशासन ने की समझाइश

रविवार को एसपी राजन, दुष्यंत और अन्य अधिकारियों ने स्थिति को संभालने के लिए समझाइश की। शाम सात बजे के आसपास माहौल शांत हो गया और क्षेत्र में सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल तैनात किया गया। हालांकि, इसके बावजूद सोमवार को भीड़ फिर से परशुराम सर्किल पर एकत्रित हो गई।

लेटेस्ट न्यूज से अपडेट रहने के लिए हमारे फेसबुक पेज व यूट्यूब चैनल से जुड़ें।

Mukesh Kumar

Recent Posts

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

4 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

4 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

5 घंटे ago

राजस्थान में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, भीलवाड़ा में बिगड़ा माहौल

Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…

7 घंटे ago

SDM Priyanka Bishnoi की मौत की गहरी साजिश से उठा पर्दा, बिश्नोई समाज में आक्रोश

SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…

7 घंटे ago

अशोक गहलोत से मेवाराम जैन की मुलाकात पर मचा बवाल! Ashok Gehlot | Mewaram Jain | Amin Khan | Harish Choudhary

Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…

7 घंटे ago