स्थानीय

होटल फेडरेशन ऑफ़ राजस्थान संभाग वाइज प्लान बनाकर करेगा पौधारोपण

जयपुर। होटल फेडरेशन ऑफ़ राजस्थान द्वारा पौधा रोपण अभियान की शुरुआत एफएम जंगल राज के साथ मिलकर की गई है। इस अभियान को प्रारंभ करते हुए 500 पौधे होटल रामबाग पैलेस में लगाए गए। पौधारोपण अभियान की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रारंभ किए गए अभियान एक पौधा मां के नाम से प्रेरणा लेकर की गई। इस अभियान में होटल रामबाग पैलेस द्वारा स्थान उपलब्ध करवाने एवं अपने सहयोग के लिए Hotel Federation of Rajasthan ने रामबाग का आभार व्यक्त किया। आगामी दिनों में इस अभियान को लगातार गति देते हुए 6 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। लक्ष्य को जल्द पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।

ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने का प्रयास

इस अभियान के अवसर पर फेडरेशन के अध्यक्ष हुसैन खान ने कहा पौधे हमारे जीवन का अभिनं अंग है बिना पौधों के भविष्य में आने वाली जनरेशन को बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। इसलिए हमें इस अभियान को गति देते हुए ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने का प्रयास करना चाहिए।

संभाग वाइज प्लान बनाकर पौधारोपण अभियान

इस अवसर पर फेडरेशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रणविजय सिंह ने कहा की फेडरेशन के सदस्यों ने इस अभियान को गति देने के लिए लगातार मन बना लिया है। आगामी दिनों में फेडरेशन के सदस्य राजस्थान के सभी क्षेत्र में संभाग वाइज प्लान बनाकर पौधारोपण अभियान को गति देंगे।

यह भी पढ़ें : सरकार फ्री दे रही 300 यूनिट बिजली, आप ऐसे उठाएं फायदा

रामबाग पैलेस से अभियान की शुरुआत

रामबाग पैलेस होटल के जीएम अशोक राठौर ने कहा की हम आभारी हैं होटल फेडरेशन आफ राजस्थान के जिन्होंने रामबाग में इस अभियान की शुरुआत की है। रामबाग होटल भी आगामी दिनों में पौधारोपण के लिए सतत अभियान चलाकर पौधारोपण अभियान चलाएगा। शहर के मध्य होटल होने के कारण इसका फायदा शहर के सभी लोगों को मिलेगा।

लक्ष्य जल्द पूरा करने का प्रयास

एफएम जंगल राज से अंकित ने कहा की फेडरेशन एवं एफएम लगातार इस अभियान को आगामी दिनों में गति देगा। हम हमारे लक्ष्य को जल्द पूरा करें ऐसे हमारे प्रयास रहेंगे। इस अवसर पर होटल फेडरेशन ऑफ़ राजस्थान के संरक्षक सुरेंद्र सिंह शाहपुरा, सचिव शैलेश प्रधान, कोषाध्यक्ष संदीप गोगिया, कार्यकारी सदस्य सीताराम के अलावा अनेक सदस्यों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया

Anil Jangid

Anil Jangid डिजिटल कंटेट क्रिएटर के तौर पर 13 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। 10 साल से ज्यादा समय डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर राजस्थान पत्रिका, 3 साल से ज्यादा cardekho.com में दे चुके हैं। अब Morningnewsindia.com और Morningnewsindia.in के लिए डिजिटल कंटेंट विभाग संभाल रहे हैं।

Recent Posts

झोपडी में आग लगने से घरेलू सामान सहित 20 हजार जलकर राख

Alwar News :  रैणी। अलवर उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत माचाड़ी स्थित कोठारी का बास…

4 घंटे ago

सीएम भजनलाल शर्मा का अलवर दौरा, जुबेर खान के परिजनों से की मुलाकात

CM Bhajanlal Sharma Alwar visit :  अलवर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma)…

6 घंटे ago

किरोड़ी लाल मीणा ने खोली गहलोत की पोल, 10 बड़े घोटालों से उठाया पर्दा

जयपुर : राजस्थान की राजनीति में बीजेपी के वरिष्ठ नेता किरोड़ी लाल मीना इन दिनों…

6 घंटे ago

Rajasthan Politics : साढ़ू भाई बने डोटासरा और किरोड़ी लाल मीणा, पर्ची वाली सरकार की करेंगे छुट्‌टी!

Rajasthan Politics : जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा (Govind Singh…

7 घंटे ago

Delhi Politics: दिल्ली CM रेस में ये 5 दिग्गज, ये 13 लोग तय करेंगे दिल्ली का नया मुखिया

Arvind Kejriwal : जयपुर। CM अरविंद केजरीवाल ने जबसे सीएम पद से इस्तीफा देने का…

8 घंटे ago