उदयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आरएसएस को लेकर बयान देते हुए कहा मुझे आरएसएस से कोई तकलीफ नहीं हे ये लड़ाई विचारधारा की है। हमारी विचारधारा देशहित की है। देश हमेश अखंड रहे और एक रहे। गहलोत ने भाजपा से सवाल करते हुए कहा भाजपा बताएं आजादी की लड़ाई में अपनी उंगली भी कटाई क्या? स्व. कटारा की मूर्ति स्थापित करने का विरोध कर रहे भाजपा कार्यकर्ता को लेकर गहलोत ने कहा इनको लगता नहीं कि लोग क्या सोचेंगे इनके बारे में? जब अस्पताल का शिलान्यास किया तब भी इसी तरह से काले झंडे दिखाएं गए।
योजनाओं को बंद करने का लगाया आरोप
मुख्यमंत्री गहलोत ने पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को लेकर कहा हमने कभी भाजपा सरकार की योजनाओं को बंद नहीं किया। लेकिन उनके द्वारा हमेशा हमारी योजनाएं बंद कर दी जाती है। गहलोत ने कहा वसुंधरा ने पचपदरा में रिफाइनरी रोक दी जिसकी कीमत करोड़ों में थी।
मोदी व शाह पर साधा निशाना
सीएम गहलोत ने प्रधानमंत्री मोदी व अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा मोदी और शाह ने कोनसा जादू किया है की पूरा का पूरा हाथी ही गायब हो गया। अब यह तो रिसर्च का विषय है। गहलोत ने कांग्रेस पार्टी को लेकर कहा पार्टी का आज दुनिया भर में रूतबा है। कांग्रेस के बड़े- बड़े नेता देश के लिए जेल में बन्द भी रहे है फिर भी देश सेवा का जोश कम नहीं हुआ। भारत में महीलाओं को वोट देने का अधिकार संविधान लागू होने के साथ ही मिल गया। जबकि कई ऐसे देश है जहा यह अधिकार मिलने में 100 साल लग गए। गहलोत ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा देश में धर्म के नाम पर राजनीति हो रही है। राजनीति का ऐसा दौर भी आया था जब इंदिरा गांधी को चुनाव हारना पड़ा था तो मोदी क्या चुनाव नहीं हार सकते।
Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…
ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…
Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…
Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…
SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…
Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…