Categories: स्थानीय

‘वंदे मातरम’ में बही राग शंकरा, यमन और हंसध्वनि के स्वरों की ध्वनि

  • जवाहर कला केन्द्र में गूंजें वतन के तराने
  • ‘हम गीत वतन केे गाएंगे’ कार्यक्रम में संगीत गुरू राजीव भट्ट के निर्देशन में साठ कलाकारों ने गाए देशभक्ति के तराने

शहर में पिछले एक दशक से भी अधिक समय से आयोजित होता आ रहा देशभक्ति गीतों का कार्यक्रम ‘हम गीत वतन के गाएंगे’ कोरोना के कारण आए अंतराल के बाद एक बार फिर बुधवार को जवाहर कला केन्द्र में आयोजित किया गया। कार्यक्रम संयोजक प्रोमिला राजीव ने बताया कि ये इसकी बीसवीं वार्षिक कड़ी थी। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण संगीत गुरू राजीव भट्ट के संगीत निर्देशन में उनके द्वारा तैयार की गई विशेष रचना ‘वंदे मातरम सुजलाम सुफलाम’ की प्रस्तुति रही। राजीव भट्ट ने इस रचना की पारंपरिक स्वर रचना को बदलते हुए राग शंकरा, यमन और हंसध्वनि के स्वरों में ढालकर इसे नया रूप दिया जिसे वहां बड़ी संख्या में मौजूद संगीत प्रेमियों ने सराहा।

ग्रेमी अवार्ड विनर पद्मभूषण पं. विश्व मोहन भट्ट और राज्य के पूर्व महाधिवक्ता गिरधारी सिंह बापना समारोह के मुख्य अतिथि थे जबकि तंत्री सम्राट पं. सलिल भट्ट ने बतौर विशेष अतिथि इसमें शिरकत की।

कार्यक्रम में वंदेमातरम की विशेष प्रस्तुति के बाद गौरव भट्ट, शिखा भट्ट और देवव्रत भट्ट सहित शहर के 60 युवा और वरिष्ठ कलाकारों ने एक दर्जन से भी अधिक देशभक्ति गीतों की एकल और सामूहिक प्रस्तुति देकर वहां मौजूद लोगों को ताल से ताल मिलाकर गुनगुनाने और झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम का संगीत संयोजन अवनीश गोस्वामी, संजय माथुर, महेन्द्र शर्मा मंटू, पियूष कुमार व आरिफ ने विभिन्न वाद्यों पर संगत करते हुए किया।

 

Ambika Sharma

Recent Posts

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

4 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

5 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

6 घंटे ago

राजस्थान में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, भीलवाड़ा में बिगड़ा माहौल

Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…

8 घंटे ago

SDM Priyanka Bishnoi की मौत की गहरी साजिश से उठा पर्दा, बिश्नोई समाज में आक्रोश

SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…

8 घंटे ago

अशोक गहलोत से मेवाराम जैन की मुलाकात पर मचा बवाल! Ashok Gehlot | Mewaram Jain | Amin Khan | Harish Choudhary

Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…

8 घंटे ago