जयपुर। देश अपनी आजादी के 76 साल पूरे करने जा रहा है। इन 76 सालों में देश ने कई उतार चढ़ाव भी देखे है। इन उतार चढ़ाव भरे सालों के बीच एक चीज शाश्वत रही वह थी देश के विकास की रफ्तार। देश की कहानी 1947 शुरू हुई थी जो आशा और उमंग से भरी हुई थी। भारत का तिरंगा देश की एकता, शांति, समृद्धि तथा विकास को दर्शाने वाला है। देश का राष्ट्रीय तीन रंगों से मिलकर बना है। राष्ट्रीय ध्वज की डिजाइन किसने की थी। राष्ट्रीय ध्वज की डिजाइन का श्रेय किसको जाता है।
यह भी पढ़े: जा सकती है PM मोदी की कुर्सी? संसद में चर्चा के बाद विपक्ष खेल रहा ये खतरनाक दांव
30 देशों के राष्ट्रीय ध्वज का गहराई से किया अध्ययन
तिरंगा एक झंडा नहीं है बल्कि एक आजाद देश का प्रतीक है। राष्ट्रीय ध्वज को 22 जुलाई 1947 को आयोजित हुई संविधान सभा की बैठक मे अपनाया गया था। 1921 में भारत के राष्ट्रीय ध्वज को पिंगली वेंकैया के द्वारा डिजाइन किया गया था। 1916 से 1921 तक पिंगली वेंकैया के द्वारा 30 देशों के राष्ट्रीय ध्वज का गहराई से अध्ययन किया गया था। जब तिरंगा झंडा तैयारी किया गया तब इसमें केसरिया के जगह लाल रंग दिया गया था। उस समय जो तिरंगा तैयार किया गया था वह आज से काफी अलग था। उस समय तिरंगे में चरखे को भी जगह दी गई थी।
यह भी पढ़े: राहुल गांधी के आदिवासी-वनवासी बयान पर शुरू हुई सियासत, अरूण चतुर्वेदी बोले समाज को बांटने का प्रयास
1931 में बदला तिरंगे का रंग
1931 में एक प्रस्ताव पारित किया गया इस प्रस्ताव के पारित होने के बाद तिरंगे का लाल रंग केसरिया रंग में बदल गया। वैकेंया महात्मा गांधी से प्रेरित थे यही वजह थी की राष्ट्रीय ध्वज के लिए महात्मा गांधी से सलाह ली। महात्मा गांधी की सलाह के बाद तिरंगे से चरखे को हटा दिया गया। चरखे की जगह अशोक चक्र ने ले ली। अशोक चक्र पूरे देश को एक सूत्र में बांधने का संकेत देता है।
Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…
Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…
Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…
PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…
Rajasthan News : जयपुर। प्रदेश अग्रवाल महासभा राजस्थान के जिला अध्यक्ष टिल्लू रूंडल बन गये…
National Human Rights : जयपुर। नेशनल ह्यूमनराइट्स और एंटी करप्शन फोर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ.…