स्थानीय

Iran Israel War Jaipur Petrol : ईरान-इजराइल जंग से जयपुर में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ेंगे, आज ही टंकी फुल करवा लो !

Iran Israel War Jaipur Petrol : दुनिया तीसरे विश्व युद्ध की तरफ बढ़ रही है। 1 अप्रैल को इजराइल ने सीरिया में ईरानी दूतावास पर हमला किया था। जिसके बाद ईरान ने 13 अप्रैल को ईट का जवाब 300 मिसाइलों और ड्रोन से देते हुए इजराइल पर हमला कर दिया। मिडिल ईस्ट में तनाव के चलते दुनिया भर में कच्चे तेल यानी क्रूड ऑयल की कीमतों (Iran Israel War Jaipur Petrol) में बढ़ोतरी हो सकती हैं। अगर ऐसा हुआ तो इसका सीधा असर भारतीयों की जेब पर पड़ने वाला है। खास तौर पर जयपुर राजस्थान में पेट्रोल की रेट (Petrol Price in Jaipur) बढ़ सकती है।

यह भी पढ़ें : Petrol-Diesel Price: जयपुर समेत राजस्थान के 10 बड़े शहरों में पेट्रोल-डीजल का लेटेस्ट भाव

ईरान-इजराइल जंग से पेट्रोल महंगा
(Iran Israel War Jaipur Petrol)

ईरान ने इजराइल (Iran Israel War) पर हमला करने से पहले ओमान की खाड़ी से गुजर रहे एक जहाज पर कब्जा करके हंगामा मचा दिया था। वो कोई आम शिप नहीं था। बल्कि दुनिया के 20% तेल की सप्लाई इसी होर्मुज पास से की जाती है। यहां ईरान की सैकड़ों बैलिस्टिक और क्रूज मिसाइलें तैनात हो चुकी हैं। यानी कच्चे तेल की कीमतों में उछाल आना तय है। इस वजह से भारत में भी पेट्रोल महंगा हो सकता है। खासकर गुलाबी नगरी जयपुर में पेट्रोल की रेट (Jaipur Petrol Diesel Price) 104.88 रुपये प्रति लीटर है वो बढ़ सकती है। वही जयपुर में डीजल 90.36 रुपये प्रति लीटर की रेट से बढ़ सकता है।

कच्चा तेल खतरे में है

ईरान-इजराइल जंग (Iran Israel War) की वजह से दुनिया दहशत में है। अगर दोनों देशों में विवाद बढ़ा तो इजराइल इस होर्मुज इलाके से जहाजों की आवाजाही बंद कर देगा। ईरान स्वेज नहर को भी बंद करने की धमकी दे चुका है। स्वेज नहर से हर दिन 5.5 मिलियन बैरल से ज्यादा कच्चे तेल की सप्लाई होती है। वित्त वर्ष 2023 में भारत का 65% क्रूड ऑयल स्वेज नहर के मार्ग से ही भारत आया था।

जंग की वजह से पेट्रोल महंगा क्यों ?

ईरान-इजराइल जंग (Iran Israel War) की वजह से स्वेज नहर और होर्मुज पास के आसपास तनाव हो चुका है। जंग की अटकलों के बीच तेल के बाजार पर इसका असर दिखाई दे रहा है। ईरान और इजराइल में जंग की शुरुआत 1 अप्रैल को हुई थी। तब से अब तक कच्चे तेल के दाम 80 डॉलर प्रति बैरल से बढ़कर 90 डॉलर प्रति बैरल हो चुके हैं। यानी जल्द ही भारत में भी तेल के दाम (Petrol Price in Jaipur) बढ़ सकते हैं।

यह भी पढ़ें : Israel-Iran News LIVE : ईरान-इजराइल में जंग की शुरुआत, भारत ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर, राजस्थान के नागरिक ऐसे करें संपर्क

भारत में पेट्रोल के दाम बढ़ना तय है

जानकारों का मानना है कि अगर कच्चे तेल की कीमतें आसमान को छूती है तो खुदरा पेट्रोल-डीजल की कीमत जल्द बढ़ेगी। वैसे लोकसभा चुनाव की वजह से भारत सरकार ने तेल की कीमत बढ़ने पर कुछ समय तक रोक लगाई हुई है। पिछले 2 सालों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बहुत ज्यादा उतार चढ़ाव नहीं आया है। हाल ही में मार्च 2024 में लोकसभा चुनाव के चलते सरकारी तेल कंपनियों ने तेल की कीमतें घटाई थी। जयपुर में आज 15 अप्रैल 2024 को पेट्रोल की रेट (Jaipur Petrol Diesel Price) 104.88 रुपये प्रति लीटर है। लेकिन ईरान-इजराइल जंग (Iran Israel War) की वजह से जयपुर में पेट्रोल महंगा हो सकता है। तो आप जल्दी से टंकी फुल करवा ले।

Morning News India

Share
Published by
Morning News India

Recent Posts

आज इन पांच राशियों का छलकेगा प्यार, तो सिंह राशि के लिए सावधानी बरतने की जरुरत

Aaj Ka Love Rashifal 22 September 2024: सनातन धर्म में राशिचक्र का विशेष महत्त्व माना…

13 मिन ago

Dausa Seat By election: भाजपा-कांग्रेस किस पर लगाएगी दांव, कौन होगा उम्मीदवार? | Murari Lal Meena | Dausa Seat Byelection |

Dausa Seat By election: जयपुर। राजस्थान में 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना हैं। कांग्रेस…

22 मिन ago

सोवियत संघ ने किया परमाणु बम का परीक्षण तो ‘सर्वेयर 2’ चंद्रमा की सतह से टकराया

Aaj Ka Itihas 22 September: इतिहास में हर दिन खास होता है। अगर देश-दुनिया के…

1 घंटा ago

राजस्थान में फिर शुरू होगी बारिश, 27 से 3 अक्टूबर होगी झमाझम

जयपुर। Today Weather : राजस्थान में एकबार फिर से मौसम करवट ले रहा है जिसके…

2 घंटे ago

जयपुर में 21 सितंबर का सोना-चांदी का लेटेस्ट भाव

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 21 September 2024: दुनियाभर के बाजार में सोना-चांदी की…

2 घंटे ago

Top 10 Rajasthan News of 21 September 2024- सिर्फ एक मिनट में पढ़ें राजस्थान की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Rajasthan News of 21 September 2024: राजस्थान की ताजा खबरों के लिए मोर्निंग…

2 घंटे ago