Jaipur Aaj Ka Mausam 27 February 2024: भारत में इन दिनों सर्दी गर्मी का खेला चल रहा है। फरवरी के महीने में मौसम करवट बदल रहा है। मौसम विभाग ने ताजा अपडेट में कहा है कि 28 फरवरी तक देश के अलग-अलग हिस्सों में तेज बारिश और ओले गिरने का दौर जारी रह सकता है। जयपुर मौसम विभाग ने कहा है कि एक नये पश्चिमी विक्षोभ की वजह से 27 February 2024 को जयपुर में बारिश हो सकती है। साथ ही ओले भी गिर सकते हैं। हम आपके लिए लाए है जयपुर और राजस्थान का आज का मौसम अपडेट (Jaipur Aaj Ka Mausam 27 February 2024) ताकि आपको 27 फरवरी 2024 का मौसम का सटीक हालचाल मालूम हो सके। क्योंकि आज मंगलवार है तो दफ्तर जाने से पहले हमारा ये मौसम अपडेट जरूर खंगाल लेना।
यह भी पढ़ें: Jaipur Aaj Ka Mausam 26 February 2024: जयपुर में आज बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं, मौसम विभाग की चेतावनी!
गुलाबीनगरी जयपुर के मौसम (Jaipur Aaj Ka Mausam 27 February 2024) की बात करें तो आज तेज बारिश की संभावना है। हालांकि 27 फरवरी को ज्यादातर जिलों में मौसम साफ और सूखा रहने की संभावना है। लेकिन जयपुर सहित कुछ जगहों पर तेज बारिश होने के कारण जाती हुई सर्दी वापस लौट आई है। अब तो लग रहा है कि मार्च के पहले हफ्ते में ही सर्दी की विदाई होगी। जयपुर के अलावा जोधपुर, कोटा, अजमेर सहित अधिकतर स्थानों पर मौसम साफ रह सकता है। वही हिल स्टेशन आबू पर बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग (IMD) के हालिया अपडेट में कहा है कि पश्चिमी भारत में बन रहा नया वेस्टर्न विक्षोभ आज हिमालय की तलहटी से टकरा चुका है। यही वजह है कि 27 फरवरी 2024 मंगलवार को उत्तर भारत में भारी बारिश हो सकती है। जयपुर की तरह ही देश के कई हिस्सों में आज ओलावृष्टि के भी कयास लगाए जा रहे हैं। ओले गिरने से किसानों को नुकसान होगा। गौरतलब है कि मौसम विभाग ने 25 फरवरी से 28 फरवरी (Jaipur Aaj Ka Mausam 27 February 2024) तक भारी बारिश और ओले गिरने की संभावना जताई थी। यानी अब होली तक मौसम ऐसे ही आंख मिचौली खेलेगा और लग रहा है कि होली के बाद ही पूरी तरह से गर्मी पड़ने लगेगी।
यह भी पढ़ें: Ramadan 2024: भारत में रमजान कब से है, तारीख नोट कर लें!
मौसम विभाग की चेतावनी पहाड़ी इलाकों के लिए जारी की गई है कि वहां 26 से 28 फरवरी के बीच तेज बारिश की संभावना है। पूर्वोत्तर के राज्यों जैसे अरुणाचल प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, असम, मेघालय, त्रिपुरा, मणिपुर, मिजोरम में गरज के साथ भारी बर्फबारी होने की संभावना जताई गई है। वही मध्य भारत के कई राज्यों में भी बूंदाबांदी हो सकती है। भारतीय मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के मौसम के संबंध में एक ताजा वीडियो भी अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर अपलोड किया है। आप भी इसे यहां देखकर भी मौसम की ताजातरीन (Jaipur Aaj Ka Mausam 27 February 2024) जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
India is known for handmade crafts. Our artisans make beautiful items with their hands, keeping…
In today’s time, everyone wants to do their own business. But the biggest problem is…
World Health Day : विश्व स्वास्थ्य दिवस हर साल 7 अप्रैल को मनाया जाता है…
टोंक। विगत तीन वर्षों से अपने शैक्षणिक नवाचारों से चर्चित राहोली के पीएमश्री राजकीय उच्च…
जयपुर। हाल ही में समाजवादी पार्टी के सांसद रामजीलाल सुमन के द्वारा दिए गए विवादित…
जयपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ऋषि गालव भाग द्वारा 30 मार्च, चैत्र शुक्ल प्रतिपदा नववर्ष पर…