स्थानीय

Aaj Ka Mausam 9 march 2024: राजस्थान में चलेंगी तेज हवाएं, फिर से बढ़ेगी सर्दी

Jaipur Aaj Ka Mausam 9 march 2024: भारतीय मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए देश के कई राज्यों में वर्षा तथा बर्फबारी होने की चेतावनी दी है। विभाग ने कहा है कि देश में बन रहे नए वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण एक नया वेदर सिस्टम बन रहा है। इसके चलते हिमालय की तलहटियों में बसे इलाकों में ओले गिर सकते हैं और बर्फबारी हो सकती है।

राजस्थान और जयपुर में ऐसा रहेगा मौसम

IMD द्वारा दिए गए अलर्ट के अनुसार शनिवार को राजस्थान का मौसम लगभग साफ रहेगा। कुछ जगहों पर तेज हवाएं चल सकती हैं। दस मार्च के बाद से मौसम में परिवर्तन होने लगेगा और 11 मार्च को जयपुर, जोधपुर, कोटा, अजमेर सहित राज्य के अधिकतर हिस्सों में बारिश होने के आसार बन रहे हैं। इससे राज्य में ठंड बढ़ सकती है।

यह भी पढ़ें: 9 March 2024 Love Rashifal Hindi: दैनिक लव राशिफल पढ़े और भरे जीवन में रोमांस

देश में ऐसा रहेगा मौसम का हाल

विभाग ने एक्स पर किए गए ट्वीट्स में कहा है कि पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में अगले 48 से 72 घंटों में मौसम बदलने की पूरी संभावनाएं हैं। मौसम चक्र को देखते हुए पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में 11 से 13 मार्च को भारी वर्षा और बर्फबारी होने के प्रबल आसार बने हुए हैं। मैदानी इलाकों में भी हल्की से मध्यम वर्षा होने के योग बन रहे हैं। उत्तर-पश्चिमी भारत के जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश सहित उत्तरी भारत के कई राज्यों में बारिश संभव है।

मध्य भारत में भी बेहाल रहेगा मौसम

आईएमडी ने कहा है कि पश्चिमी बंगाल, झारखंड, उड़ीसा, मध्यप्रदेश, पंजाब, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल एवं पूर्वोत्तर राज्यों का मौसम अगले 24 घंटों में पूरी तरह से बदल सकता है। विभाग ने कुछ राज्यों के लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है। इस संबंध में मौसम विभाग ने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो भी जारी किया है जिसे आप वहां पर जाकर देख सकते हैं।

Morning News India

Recent Posts

राइजिंग राजस्थान सम्मेलन से प्रदेश को बनाया जाएगा निवेश का प्रमुख केन्द्र : सीएम भजनलाल शर्मा

CM Bhajanlal Sharma : राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने कहा कि…

8 मिन ago

दिल्ली की नई CM आतिशी के पति भी है खास, जानें कैसे शुरू हुई प्रेम कहानी

Delhi New CM Atishi Marlena Love Story: दिल्ली की नई सीएम आतिशी मार्लेना ने शनिवार…

1 घंटा ago

विधानसभा स्पीकर बोले- देश को सही अर्थों में आगे ले जाएगी नई शिक्षा नीति

Rajasthan News : जयपुर। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी (Vasudev Devnani) ने नई शिक्षा नीति…

2 घंटे ago

उसने वादा तोड़ दिया….., अब शहीद की देह आएगी घर

Dholpur Son Martyred In Jammu And Kashmir: उसने पत्नी से बात की थी। वादा किया…

4 घंटे ago

तिरुपति बालाजी को चढ़ावे में मिला 11,225 किलो सोना, जानें कमाई के स्त्रोत

Tirupati Balaji Temple : आंध्र प्रदेश स्थित तिरुपति बालाजी मंदिर इन दिनों सुर्खियों में छाया…

4 घंटे ago