स्थानीय

Jaipur Attar Hindi: जयपुर का इत्र दुबई में खुशबू बिखेर रहा, कीमत इतनी कि कार खरीद लो!

Jaipur Attar Hindi: गुलाबी नगरी जयपुर के लोग कला के दीवाने है। बात चाहे जयपुर की हस्तकला की हो या फिर जयपुरी रजाई की हो या फिर जयपुर के इत्र की हो। जयपुर का इत्र अपनी महक से भारत ही नहीं बल्कि दुबई अमेरिका जैसे मुल्कों में भी खुशबू बिखेर रहा है। जयपुर में सालों पहले एक अत्तार (Jaipur Attar Hindi) ने कुछ फूलों का इस्तेमाल करके खास किस्म का शाही इत्र तैयार किया था। धीरे धीरे Jaipur Attar का वह इत्र हर जगह मशहूर हो गया। अब इसी इत्र के कारोबार को उनकी चौथी पीढ़ी के लखन चला रहे हैं। लखन बताते हैं कि उनके परदादा के बताये हुए इत्र की डिमांड दुबई से लेकर अमेरिका में है। तो चलिए जानते है कि जयपुर में ऐसा कौनसा इत्र है जिसकी महक लाखों में बिकती है।

यह भी पढ़ें: Jaipur Ramadan 2024: जयपुर में कब से है पहला रमजान, तारीख नोट कर लें!

इत्र की कीमत 2 लाख रुपए लीटर

इत्र लगाने का चलन सदियों से चला आ रहा है। खास तौर पर मुस्लिम बंधु तो इत्र लगाने को सुन्नत मानते है। यही बात है कि जयपुर का इत्र (Jaipur Attar Hindi) मुस्लिम देशों में खूब बिक रहा है। जयपुर के छोटी चौपड़ बाजार में मौजूद डी. आर अरोमा इत्र की ऐसी दुकान है, जहां का इत्र दुबई भेजा जाता है। यहां इत्र की कीमत 200 से लेकर 2 लाख रुपये लीटर तक हैं। सबसे ज्यादा गुलाब का इत्र बिकता है। इसके साथ ही चंदन, मोगरा, लीली, मल, केवड़ा जैसे सभी प्रकार के फूलों से इत्र तैयार किया जाता हैं।

कैसे बनता है शाही इत्र?

जयपुर का अरोमा इत्र पूरी तरह से सिंथेटिक और नेचुरल तरीके से तैयार किया जाता हैं। इसमें किसी तरह का रासायनिक केमिकल नहीं होता है। जिससे ये मुस्लिम लोगों द्वारा पसंद किये जाते हैं। त्यौहार और शादी विवाह में (Jaipur Attar Hindi) जयपुर के इत्र की सबसे ज्यादा डिमांड रहती हैं। वही दुबई के शेखों को जयपुर का इत्र बहुत पसंद है।

यह भी पढ़ें: Shab-e-Barat in Dubai in Hindi: दुबई के शेख ऐसे मनाएंगे शब-ए-बारात का त्योहार, भारत के मुस्लिम जान लें!

इत्र किससे बनता है?

इत्र कई अलग-अलग प्रकार के फूलों और खुशबुओं को मिक्स करके कुदरती तरीके से बनाया जाता हैं। इसमें इत्र की क्वालिटी और क्वांटिटी को ध्यान में रखा जाता है। तभी वो शाही खुशबू आ पाती है। डी.आर अरोमा का स्पेशल इत्र खास विधि से बनाया जाता है जो केवल इन्हीं को पता है। यहां इत्र किलों के हिसाब से भी तैयार मिलता है। तो आप भी जयपुर (Jaipur Attar Hindi) की इस इत्र की दुकान पर आकर खुशबू के महासागर में गोते लगा सकते हैं।

Morning News India

Share
Published by
Morning News India

Recent Posts

सीएम बनते ही Atishi ने दिखाए तेवर, केजरीवाल के उड़े होश

CM Atishi News : अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के इस्तीफे के बाद आतिशी (Atishi )…

18 घंटे ago

भारत पाकिस्तान के बीच युद्ध विराम, तो बेलग्रेड शांति समझौता सम्पन्न हुआ

Aaj Ka Itihas 23 September: इतिहास में हर दिन खास होता है। अगर देश-दुनिया के…

22 घंटे ago

Top 10 Rajasthan News of 22 September 2024- सिर्फ एक मिनट में पढ़ें राजस्थान की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Rajasthan News of 22 September 2024: राजस्थान की ताजा खबरों के लिए मोर्निंग…

22 घंटे ago

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 22 September 2024- जयपुर में 22 सितंबर का सोना-चांदी का लेटेस्ट भाव

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 22 September 2024: दुनियाभर के बाजार में सोना-चांदी की…

22 घंटे ago

Top 10 Big News of 22 September 2024- देश-दुनिया की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Big News of 22 September 2024: देश- दुनिया की ताजा खबरों के लिए…

23 घंटे ago