Categories: स्थानीय

जयपुर की Divyakriti Singh ने बढ़ाया मान, अर्जुन पुरस्कार से हुई सम्मानित

जयपुर। जयपुर की रहने वाली दिव्यकृति सिंह राठौड़ (Divyakriti Singh) ने राजस्थान का गौरव बढ़ाया है। दिव्यकृति सिंह राठौड़ को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। दिव्यकृति एशियाई खेलों में ऐतिहासिक घुड़सवारी करते हुए स्वर्ण पदक जीत चुकी है। आज 9 जनवरी, 2024 को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा खिलाड़ियों को Arjun Award प्रदान किए गए हैं।

 

 

Divyakriti Singh राजस्थान की एकमात्र खिलाड़ी

राजस्थान की प्रख्यात घुड़सवारी एथलीट दिव्यकृति (Divyakriti Singh) इस साल यह प्रतिष्ठित पुरस्कार पाने वाली राज्य की एकमात्र खिलाड़ी हैं। दिव्यकृति घुड़सवारी में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित होने वाली पहली और एकमात्र भारतीय महिला भी हैं। आपको बता दें कि कुछ महीने पहले चीन के हांगझू में आयोजित 2022 एशियाई खेलों में घुड़सवारी में स्वर्ण पदक जीता था।

 

यह भी पढ़ें : Mohammed Shami समेत इन 26 खिलाड़ियों को मिला है Arjun Award

 

दिव्यकृति जीत चुकी हैं ये पुरस्कार

दिव्यकृति सिंह पिछले 3 वर्षों में जर्मनी में हेगन के प्रसिद्ध हॉफ कैसलमैन ड्रेसेज यार्ड में अपने कौशल को निखारा है। 2023 में उनके शानदार प्रदर्शन में हांग्जो में स्वर्ण पदक जीतने वाली ड्रेसेज टीम में योगदान देना और पिछले महीने रियाद, सऊदी अरब में अंतर्राष्ट्रीय ड्रेसेज प्रतियोगिता में एक व्यक्तिगत रजत और दो कांस्य पदक जीतना शामिल है। मार्च 2023 में इंटरनेशनल इक्वेस्ट्रियन फेडरेशन द्वारा जारी ग्लोबल ड्रेसेज रैंकिंग में उन्हें एशिया में नंबर 1 और दुनिया में नंबर 14 स्थान दिया गया।

 

यह भी पढ़ें : मोहम्मद शमी को किसलिए मिला अर्जुन अवॉर्ड, ये है बड़ी वजह

 

इस स्कूल व कॉलेज में पढ़ी हैं दिव्यकृति सिंह

दिव्यकृति द पैलेस स्कूल जयपुर की छात्रा रही हैं। उन्होंने अपना ग्रजुएशन मेयो कॉलेज गर्ल्स स्कूल अजमेर से किया है। दिव्यकृति के पिता का नाम विक्रम सिंह राठौड़ हैं जिन्होंने उनकी घुड़सवारी करने में काफी मदद की है। दिव्याकृति सिंह को अर्जुन अवॉर्ड में 15 लाख रूपये की नकद राशि व प्रमाण पत्र प्रदान किए गए हैं।

Anil Jangid

Anil Jangid डिजिटल कंटेट क्रिएटर के तौर पर 13 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। 10 साल से ज्यादा समय डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर राजस्थान पत्रिका, 3 साल से ज्यादा cardekho.com में दे चुके हैं। अब Morningnewsindia.com और Morningnewsindia.in के लिए डिजिटल कंटेंट विभाग संभाल रहे हैं।

Recent Posts

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

12 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

13 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

14 घंटे ago

राजस्थान में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, भीलवाड़ा में बिगड़ा माहौल

Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…

16 घंटे ago

SDM Priyanka Bishnoi की मौत की गहरी साजिश से उठा पर्दा, बिश्नोई समाज में आक्रोश

SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…

16 घंटे ago

अशोक गहलोत से मेवाराम जैन की मुलाकात पर मचा बवाल! Ashok Gehlot | Mewaram Jain | Amin Khan | Harish Choudhary

Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…

16 घंटे ago