स्थानीय

Jaipur में खिड़की तोड़कर 20 लड़के Bal Sudhar Grah से भागे, प्रशासन की उड़ गई नींद

राजधानी जयपुर में 22 नाबालिग खिड़की की जाली काटकर फरार हो गए। (Jaipur Jail Bal Sudhar Grah)  इनमें से आठ लड़के दुष्कर्म  के आरोपी बताए जा रहे है और कुछ पर हत्या के केस भी हैं। यह घटना होने के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है क्योंकि ऐसा पहली बार हुआ है जब इतनी बड़ी संख्या में नाबालिग बाल सुधार गृह से भागने में कामयाब हुए है। घटना की जानकारी मिलने के बाद ट्रांसपोर्ट नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: Rajasthan Crime: बहन बेटियों को छेड़छाड़ करने वाले मनचलों पर चलेगा CM भजनलाल का बुलडोजर

जाली काट के भागे

ट्रांसपोर्ट नगर थाना पुलिस ने बताया कि घटना सेठी कॉलोनी स्थित बाल सुधार गृह की है। (Jaipur Jail Bal Sudhar Grah) भागन के लिए लड़कों ने खिड़की के एंगल को काटा है और इसमें किसी बाहरी व्यक्ति का भी सहयोग हो सकता है। घटना के बाद उनकी तलाश की जा रही है और शिकायत मिलने के बाद एफआईआर होगी।

गार्ड ने पुलिस कंट्रोल रूम को दी जानकारी

पुलिस ने बताया. 4 से 5 बजे के बीच में लड़के जाली काट के भागे और गार्ड ने बच्चों को भागने की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल देखा। नाबालिग बच्चों का रिकॉर्ड पुलिस ने बाल सुधार गृह से ले लिया है। बाल सुधार गृह की ओर से अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने के बाद एफआईआर दर्ज की जाएगी।

हत्या और रेप के आरोप

बाल सुधार गृह से भागे लड़कों के ऊपर दुष्कर्म और हत्या के केस चल रहे हैं। (Jaipur Jail Bal Sudhar Grah) सभी आरोपी नाबालिक हैं, जो पिछले 2 साल से बाल सुधार गृह में थे। नाबालिगों ने गैस कटर से खिड़की के एंगल को काटा है जो हैरानी की बात है। सिक्योरिटी गार्ड ने एक लड़के को भगाने के दौरान पकड़ लिया था।

पहले भी हुई ऐसे घटनाएं

बाल सुधार गृह में यह पहला मामला नहीं जब नाबालिग यहां से भागे हों। (Jaipur Jail Bal Sudhar Grah) हर साल भागने की घटनाएं होती हैं। हर बार उचित कार्रवाई और जिम्मेदारों के खिलाफ कड़े एक्शन की बात कही जाती है, लेकिन बाल सुधार गृह में किसी प्रकार का सुधार नहीं हो रहा है। बाल सुधार गृह से भागने वाले बच्चों की जब एनजीओ के द्वारा काउंसलिंग की जाती है तो उसमें कई प्रकार की खुलासे होते है। लेकिन एक साथ इतने बच्चों को भागना बहुत बड़ी घटना है।

यह भी पढ़ें: jaipur Crime News: शादी का झांसा देकर रेप करते हुए बनाया Video

सुरक्षा व्यवस्था की खुली पोल

नई सरकान ने प्रदेश की कानुन व्यवस्था को लेकर कई बड़े कदम उठाए है लेकिन इसके बाद भी राजधानी जयपुर में ऐसी घटना का होना कई सवाल खड़े कर रही है। भजनलाल सरकार पुलिस प्रशासन को लेकर बड़े कदम उठा रही है लेकिन इसके बाद भी अपराधी ऐसी घटना को आसानी से करके फरार हो रहे है।

Narendra Singh

Recent Posts

हिन्दी को राजभाषा का दर्जा मिला, तो सचिन्द्रनाथ सान्याल ने अंग्रेजों से किया युद्ध

Aaj Ka Itihas 9 September: इतिहास में हर दिन खास होता है। अगर देश-दुनिया के…

6 मिन ago

Mewaram jain Viral Video: मेवाराम जैन का एक और वीडियो वायरल, फिर शुरू हुई ऐसी चर्चाएं

Mewaram jain Viral Video: जयपुर। राजस्थान में कांग्रेस के कद्दावर नेता मेवाराम जैन एक और…

1 घंटा ago

Top 10 Rajasthan News of 8 September 2024- सिर्फ एक मिनट में पढ़ें राजस्थान की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Rajasthan News of 8 September 2024: राजस्थान की ताजा खबरों के लिए मोर्निंग…

2 घंटे ago

Top 10 Big News of 8 September 2024- देश-दुनिया की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Big News of 8 September 2024: देश- दुनिया की ताजा खबरों के लिए…

3 घंटे ago

जयुपर में विकास के लिए 100 करोड़ रुपये का प्रावधान, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा : डिप्टी सीएम Diya Kumari

जयपुर। राजस्थान की डिप्टी सीएम दिया कुमारी ( Diya Kumari) की अगुवाई में जयपुर में…

14 घंटे ago

राजस्थान में दौड़ेगी 1000 इलेक्ट्रिक बसें, भजनलाल सरकार ने की ग्रीन बजट पेश करने की तैयारी

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने जयपुर जयपुर प्रदर्शनी एवं सम्मेलन…

15 घंटे ago