स्थानीय

Jaipur Loot Case: बिजनेसमैन से 33 लाख रुपए लूटने वाले चढ़े पुलिस के हत्थे, 10 लाख हुए बरामद

Jaipur Loot Case: राजधानी जयपुर में बीते सप्ताह एक के बाद एक अपराध की घटनाएं हुई है।​ जिसमें पीएनबी बैंक में लूट की कोशिश और जयपुर में एक बिजनेसमैन से हुई 33 लाख रुपए की लूट की वारदात के साथ सुधार गृ​ह से बच्चों के भागने की घटनाएं शामिल है। पुलिस को 33 लाख रुपए की लूट मामले में बड़ी सफलता मिली है। तीन आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए 10 लाख रुपए भी जब्त किए है।

यह भी पढ़ें: Lpg Gas Cylinder Price Reduce 2024: 100 रुपए सस्ता हुआ घरेलू गैस सिलेंडर, 1 करोड़ उपभोक्ताओं को होगा फायदा

विद्याधर नगर थाना इलाके में हुई थी घटना

1 मार्च को जयपुर के विद्याधर नगर थाना इलाके में एक बिजनेसमैन की आंखों में मिर्ची डालकर बदमाशों ने 33 लाख लूट लिए थे। (Jaipur Loot Case) इस मामले की जांच में जुटी पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए सभी आरोपियों को पकड़ लिया है।

डीसीपी नॉर्थ राशी डोगरा ने दी जानकारी

लूट मामले में तीन आरोपियों को लेकर डीसीपी नॉर्थ राशी डोगरा ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए बताया कि घटना के चार घंटे बाद ही आरोपियों की पहचान कर ली गई थी। इसके बाद आरोपियों को पकड़ने के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया और इसके बाद उन्हें यह सफलता मिली है।

तीन बदमाश गिरफ्तार

डीसीपी ने बताया कि डीएसटी और विद्याधर नगर थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई को अंजाम देते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। डोगरा ने बताया की इस पूरी वारदात का खुलासा एडीसीपी बजरंग सिंह शेखावत और एसीपी राजेश कुमार जांगिड़ के सुपरविजन में हुई है।

यह भी पढ़ें: 8 march 2024 kirana bajar bhav: गुड-शक्कर में तेजी, आटा,सूजी और तेल में मंदी, देखें आज का भाव

अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जार

मामले में दो आरोपी अभी भी फरार है जिनको गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी जारी है। इस वारदात में कुल पांच बदमाश शामिल थे जिनमें से तीन को गिरफ्तार कर लिया है।

Narendra Singh

Recent Posts

आज इन पांच राशियों का छलकेगा प्यार, तो सिंह राशि के लिए सावधानी बरतने की जरुरत

Aaj Ka Love Rashifal 22 September 2024: सनातन धर्म में राशिचक्र का विशेष महत्त्व माना…

10 मिन ago

Dausa Seat By election: भाजपा-कांग्रेस किस पर लगाएगी दांव, कौन होगा उम्मीदवार? | Murari Lal Meena | Dausa Seat Byelection |

Dausa Seat By election: जयपुर। राजस्थान में 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना हैं। कांग्रेस…

19 मिन ago

सोवियत संघ ने किया परमाणु बम का परीक्षण तो ‘सर्वेयर 2’ चंद्रमा की सतह से टकराया

Aaj Ka Itihas 22 September: इतिहास में हर दिन खास होता है। अगर देश-दुनिया के…

1 घंटा ago

राजस्थान में फिर शुरू होगी बारिश, 27 से 3 अक्टूबर होगी झमाझम

जयपुर। Today Weather : राजस्थान में एकबार फिर से मौसम करवट ले रहा है जिसके…

2 घंटे ago

जयपुर में 21 सितंबर का सोना-चांदी का लेटेस्ट भाव

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 21 September 2024: दुनियाभर के बाजार में सोना-चांदी की…

2 घंटे ago

Top 10 Rajasthan News of 21 September 2024- सिर्फ एक मिनट में पढ़ें राजस्थान की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Rajasthan News of 21 September 2024: राजस्थान की ताजा खबरों के लिए मोर्निंग…

2 घंटे ago