Jaipur Mayor Dr Somya Gurjar Yoga Record: जयपुर शहर की मेयर डॉ. सौम्या गुर्जर ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले वर्ल्ड रिकॉर्ड बना लिया है। दुनियाभर में 21 जून 2024 को इन्तेर्नतिओनालयोग दिवस सेलिब्रेट किया जाएगा। इससे पहले ही जयपुर मेयर डॉ. सौम्या गुर्जर ने बड़ा कीर्तिमान स्थापित कर लिया है, जिसकी चौतरफा चर्चाएं हो रही है। ग्रेटर नगर निगम जयपुर की महापौर ने लगातार 1500 मिनट तक योग कर World Record स्थापित किया है।
मेयर सौम्या गुर्जर ने रविवार 16 जून 2024 को सुबह 7 बजे विश्वविद्यालय के छात्रों के साथ यह कारनामा किया। उन्होंने आश्चर्यचकित करते हुए हैरतअंगेज योग प्रदर्शित किया। उनका यह योग 17 जून 2024 सोमवार को सुबह 7 बजे तक चला। इस कार्यक्रम में मेयर गुर्जर के साथ हर उम्र के प्रतिभागी मौजूद थे।
जयपुर में आयोजित किये गए इस कार्यक्रम में अलग अलग ग्रुप में हर उम्र के लोगों ने भाग लिया। साथ ही खुद को स्वस्थ रखने और राजधानी को स्वच्छ रखने का संकल्प भी लिया। योग का यह विशेष कार्यक्रम जयपुर के इंद्रलोक सभागार में आयोजित हुआ, जहां 500 से अधिक प्रकार के योग करवाए गए। इसमें 80 अलग-अलग समूह के बच्चों, महिलाओं और पुरुषों ने भाग लिया। इसी दौरान मेयर सौम्या गुर्जर ने लगातार 1500 मिनट तक योग कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया।
“योग हमारा ज्ञान, हमारा संस्कार और हमारी संस्कृति है। इसे पूरे विश्व ने स्वीकार किया है। योग की ही ताकत से आज भारत विकसित राष्ट्र बनने जा रहा है। यहां महिलाओं को बढ़ावा मिल रहा है। इस कड़ी में जयपुर वासियों की मदद से एक और कीर्तिमान स्थापित हो रहा है। योग का काम ही जोड़ना है और यह अनुशासन का नाम है। अनुशासित नागरिक ही शहर को स्वच्छ रखते है। जब शहर के लोगों का स्वास्थय अच्छा होगा, तो वो शहर को भी स्वस्थ रखेंगे।”
Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…
Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…
PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…
Rajasthan News : जयपुर। प्रदेश अग्रवाल महासभा राजस्थान के जिला अध्यक्ष टिल्लू रूंडल बन गये…
National Human Rights : जयपुर। नेशनल ह्यूमनराइट्स और एंटी करप्शन फोर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ.…
Pumpkin News : अक्सर देखा जाता है कि किसान भाई गर्मीयों की शुरूआत में बाड़ी…