Jaipur News: राहुल गांधी द्वारा संसद में दिए हिंदू बयान के खिलाफ बीजेपी युवा मोर्चा (भाजयुमो) के कार्यकर्ता ने प्रदर्शन करके राहुल गांधी का पुतला फूंका। जयपुर में पीसीसी वॉर रूम के बाहर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने भारी संख्या में विरोध प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन की सूचना पर पुलिस जाब्ता तैनात किया गया। पुलिस ने बेरिकेडिंग करके युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को रोकने का प्रयास किया। लेकिन कार्यकर्ता बेरिकेडिंग लांघकर आगे बढ़े तो इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं में धक्का-मुक्की भी हुई। पुलिस की समझाइश पर कार्यकर्ता पीसीसी वॉर रूम से पहले ही रूक गए। राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी करके प्रदर्शन किया। जयपुर शहर युवा मोर्चा के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह पुरुवंशी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला फूंका।
युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष अंकित चेची ने कहा कि राहुल गांधी ने संसद में हिंदू धर्म के खिलाफ बयानबाजी की हैं। उसकीनिंदा करते हैं और उन्होंने हिंदू धर्म को अपमानित करने का काम किया हैं। कांग्रेस पार्टी हिंदू धर्म के खिलाफ बोलती आई हैं। राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी इस बयान को लेकर सार्वजनिक मंच से माफी मांगे। इस तरह का प्रदर्शन युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने हर जिले में किया हैं।
Aaj Ka Itihas 21 September: इतिहास में हर दिन खास होता है। अगर देश-दुनिया के…
Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 20 September 2024: दुनियाभर के बाजार में सोना-चांदी की…
Top 10 Rajasthan News of 20 September 2024: राजस्थान की ताजा खबरों के लिए मोर्निंग…
Top 10 Big News of 20 September 2024: देश- दुनिया की ताजा खबरों के लिए…
Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…
ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…