स्थानीय

‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत घर-घर में फहरे तिरंगा

स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेश में उत्सवी माहौल Har Ghar Tiranga Campaign

Jaipur news Har Ghar Tiranga Campaign: स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेश में उत्सवी माहौल और प्रदेशवासियों में गर्व की भावना का संचार करने के लिए ‘हर घर तिरंगा अभियान’ शुरू किया जा रहा है। मुख्य सचिव सुधांश पंत ने बताया कि मुख्यमंत्री की मंशा के अनुसार ये आयोजन 13 से 15 अगस्त तक होगा। उन्होंने कहा इस वर्ष अभियान को पहले से भी बेहतर क्रियान्वित किया जाएगा। पंत ने गुरुवार को शासन सचिवालय में आयोजित ‘हर घर तिरंगा अभियान’ की तैयारियों को लेकर बैठक को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत प्रारम्भ हुआ ‘हर घर तिरंगा अभियान’ देशवासियों में प्रेम को दर्शाता है।

साथ ही अधिकारियों को निर्देश देते हुए अभियान के तहत प्रदेश भर में कार्यक्रम के अनुसार तिरंगा यात्रा, तिरंगा रैली, तिरंगा दौड़ एवं मैराथन, तिरंगा कॉन्सर्ट्स, तिरंगा कैनवास, तिरंगा प्लेज, तिरंगा सेल्फी, तिरंगा ट्रिब्यूट एवं तिरंगा मेलों का आयोजन होगा। पंत ने अधिकारियों को अभियान की तैयारियों की नियमित मोनिटर करने को कहा साथ ही संबंधित विभागों के अधिकारी आपसी समन्वय से कार्य करें।

यह भी पढ़ें:  Evening News Today in Hindi @ 6 pm देश दुनिया में दिनभर की खबर

उन्होंने कहा मुख्यमंत्री की इच्छा के अनुसार प्रदेश में हर घर, हर सरकारी दफ्तर, हर गली—नुक्कड़ तक तिरंगा अपनी शान में लहराए। इसके लिए झंडों की पर्याप्त व्यवस्था हो। पंत ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मन की बात में इस अभियान को तिरंगे की शान का शानदार उत्सव बताया है। कार्यक्रमों की अधिकारियों को संपूर्ण व्यवस्था मौसम को ध्यान में रखकर करने के निर्देश दिए गए।

साथ ही हरियालो राजस्थान अभियान के सफल आयोजन के लिए भी सभी अधिकारियों को बधाई दी। इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य सचिव, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज अभय कुमार, अतिरिक्त मुख्य सचिव, गृह विभाग आनंद कुमार, प्रमुख शासन सचिव, सार्वजानिक निर्माण विभाग प्रवीण गुप्ता सहित अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में प्रभारी सचिव, संभागीय आयुक्त एवं समस्त जिला कलक्टर ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से हिस्सा बने।

आप  जयपुर की ताजा खबरें Jaipur News ePaper पर क्लिक करके अपने मोबाइल फोन पर ही कहीं भी और किसी भी समय पढ़ सकते हैं। जयपुर ई-पेपर पर आप जयपुर की ताजा खबरें व राजस्थान की ताजा खबरें पढ़कर अपने आपको हर कैटेगरी की लेटेस्ट न्यूज से अपडेट रख सकते हैं।

Ambika Sharma

Recent Posts

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

9 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

10 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

11 घंटे ago

राजस्थान में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, भीलवाड़ा में बिगड़ा माहौल

Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…

13 घंटे ago

SDM Priyanka Bishnoi की मौत की गहरी साजिश से उठा पर्दा, बिश्नोई समाज में आक्रोश

SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…

13 घंटे ago

अशोक गहलोत से मेवाराम जैन की मुलाकात पर मचा बवाल! Ashok Gehlot | Mewaram Jain | Amin Khan | Harish Choudhary

Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…

13 घंटे ago