स्थानीय

Jaipur News: फेक आईडी बनाकर खेला दिल से, फिर किया ये काम

Jaipur News: राजधानी जयपुर में लगातार बदमाशों के हौंसले बुलंद हो रहे हैं। बदमाश भी ऐसे जो हसिना बनकर पहले भोलेभाले लड़कों के दिल से खेलते हैं। और उसके बाद उन्हें अपना उन्हें सुनसान जगहों पर बुलकार उनसे मारपीट करके उनसे लुटपाट करते हैं। ये बदमाश सुंदर लड़कियों के फोटो लगाकर सोशल आईडी बनाते हैं और लड़कों से दोस्ती कर उनको फंसाते ​थे। तो आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है।

फेक आईडी से बनाया फ्रॉड

आपने कॉमेडी फिल्म ड्रीमगर्ल तो देखी ही होगी। जिसमें लीड रोल में आयुष्मान खुराना पूजा बनकर लोगों के दिलों से खेलते हुए नजर आए। इसी तर्ज पर राजधानी जयपुर में भी बदमाश लड़कियों के नाम से फेक आईडी बनाने का ये खेल बड़ी तबीयत के साथ खेल रहे हैं। कमाल की बात ये है कि इस साजिश के शिकार हो रहें हैं वे खुलकर इस मामले को ना तो अपने परिजनों को बताते हैं ना ही पुलिस में कंप्लेन करते हैं। मामला है जयपुर के भांकरोटा थाना क्षेत्र का है जहां पर दो बदमाशों ने एक दर्जन से भी ज्याजा भोले भाले लड़को को अपना शिकार बना लिया है। दोनों बदमाश झुंझुनूं के रहने वाले हैं और अभी सेज इलाके में किराए के मकान में रहते हैं।

लड़की बनकर किया ये काम

जो लड़का इस गिरोह का शिकार हुआ है बहुत समझाइश के बाद और अपने परिजनों के कहने पर उसने सामने आकर पुलिस में कंम्पलेन करवाई है। युवक का कहना है कि जयपुर में वो पढ़ाई करने के लिए आया हुआ है। एक दिन उसके पास लड़की के नाम की आईडी से मैसेज आता है। फिर धीरे धीरे बाते शुरु हो गई। और ये बातें कब प्यार में तब्दील हो गई युवक को पता भी नहीं चला। बदमाश ने इसके बाद मिलने के बहाने रामचंद्रपुरा गांव के पास सुनसान जगह बुलाया। वहां पहुंचने पर लड़की के नाम पर लड़के मिले और बाद में दो और लड़के आ गए। चारों ने मिलकर मारपीट की और 47400 रुपए ट्रांसफर करवा लिए। उसके बाद पिता से 1.50 लाख रुपए मंगवाए।

यह भी पढ़ें: Top 10 Big News of  6 October  2024- देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें

आपको बता दें इनका पूरा एक गैंग हैं जिसमें से पुलिस ने अभी दो बदमाशों को धर दबोचा है। बाकी के गिरोह की पुलिस जांच में जुटी है। इस तरह के ये लोग भोले भाले अकेले युवको अपना शिकार बनाते हैं।

लेटेस्ट न्यूज से अपडेट रहने के लिए हमारे फेसबुक पेज व यूट्यूब चैनल से जुड़ें।

Saya Chouhan

Recent Posts

जयपुर में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 400 से ज्यादा लोगों को लगाया करोड़ों का चूना

जयुपर। राजधानी जयपुर के मालवीय नगर में पुलिस ने एक कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया…

9 मिन ago

बांसवाड़ा का ये मंदिर है चमत्कारी : दर्शन करने से मिलता राजनीति में सत्ता का सुख

जयुपर। राजस्थान में 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने है। सभी पार्टियां पूरी तैयारी के…

1 घंटा ago

रामगंज में पथराव और गाड़ियों में तोड़फोड़ की घटना को लेकर पुलिस कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन

Jaipur News : जयपुर। राजधानी जयपुर के रामगंज इलाके में 4 अक्टूबर को घरों पर पथराव…

2 घंटे ago

पैगंबर मोहम्मद पर आपत्तिजनक बयान पर देशभर में बवाल, यति नरसिंहानंद खिलाफ FIR दर्ज

Yeti Narasimhanand : जयपुर। जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद की पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ…

3 घंटे ago

प्रेमचन्द जी की 88वीं पुण्यतिथि पर विशेष

प्रो. डॉ. राजीव सक्सेना पुरानी वर्जनाओं व वकियात्रुसी विचारों तत्वा तानाचाही को वोड़ती व ग्रामीण…

4 घंटे ago

बीजेपी मंत्री जोगाराम का गहलोत पर पलटवार, जमूरा उधेड़ रहा हैं काले कारनामों की परतें

Rajasthan politics : जयपुर। राजस्थान की राजनीति में 'जमूरा' शब्द की एंट्री हो गई है।…

5 घंटे ago