Categories: स्थानीय

राजस्थान में शीतलहर के चलते बढ़ेगी ठंड, मौसम विभाग का अलर्ट

Jaipur Rajasthan Weather News: राजस्थान में लगातार कई दिनों से चल रही सर्दी का मौसम अचानक ही बदल गया है और शीतलहर चलने से राज्य में सर्दी का प्रकोप बढ़ गया है। पिछले 24 घंटों में राज्य के कई इलाकों में मावठ (सर्दी की बारिश) और ओलावृष्टि के चलते ठंड एकदम से बहुत ज्यादा बढ़ गई है। 

 

राज्य में कई जगह बारिश, फसलों को होगा फायदा (Jaipur Rajasthan Weather)

 

पूरे राजस्थान में मावठ के चलते कोहरा भी बढ़ गया है। खुले इलाकों और गांवों सहित राजस्थानी जयपुर में भी कई जगह पर कोहरा इतना अधिक हो गया है कि दस मीटर आगे की वस्तु भी नहीं दिखाई दे रही है। न्यूनतम तापमान में भी तीन से 7 डिग्री तक गिरावट आ गई है। 

यह भी पढ़ें: World Hindi Day Wishes: विश्व हिंदी दिवस पर ऐसे मैसेजेस से दें शुभकामाएं 

मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 48 से 72 घंटों तक पूरे राज्य में घना कोहरा छाया रहेगा। साथ ही शीतलहर भी लगातार जारी रहने की संभावना है। हालांकि हल्की बारिश का यह दौर फसलों के लिए जीवनदायी है और किसानों को अच्छी उपज मिलने का भी संकेत है।

 

जयपुर के नजदीक घर पर गिरी बिजली

 

जयपुर के नजदीक बूंदी जिले के जाखमुंड गाव में भी मंगलवार को सुबह एक घर पर बिजली गिरने की खबरें हैं। इसमें किसी तरह की जनहानि होने के समाचार नहीं है लेकिन एक किसान का 4 ट्रॉली धान जल कर राख हो गया। ग्रामीणों ने सरकार से उसे मुआवजा देने की मांग की है। 

यह भी पढ़ें: दुनिया में मशहूर आमेर किले पर धब्बा है ये टूटी जालियां और आवारा कुत्ते, देखें

 

राज्य के कई शहरों में जारी हुआ अलर्ट

 

प्रदेश के मौसम विभाग ने राज्य के 14 जिलों में शीतलहर चलने और ठंड बढ़ने की आशंकाओं के चलते यलो अलर्ट (Yellow Alert Jaipur Rajasthan Weather) जारी किया है। इन शहरों में अलवर, बारां, बीकानेर, बूंदी, चूरू, धौलपुर, दौसा, हनुमानगढ़,  झुंझुनूं, करौली, कोटा, गंगानगर और सवाई माधोपुर को शामिल किया गया है। 

Morning News India

Recent Posts

अब इन 7 सीटों पर होगा राजस्थान विधानसभा उपचुनाव, जुबेर खान वाली सीट पर विकास नहीं ये मुद्दा रहता है हावी

Rajasthan By-Election 2024 : राजस्थान में अब 7 सीटों पर विधानसभा उपचुनाव होने जा रहे…

47 मिन ago

इन तीन राशियों की होगी शादी फिक्स, जानें क्या कहते हैं आपके लव के सितारे

Aaj Ka Love Rashifal 21 September 2024: सनातन धर्म में राशिचक्र का विशेष महत्त्व माना…

2 घंटे ago

आज के दिन जन्मी हैं ये बॉलीवुड की डीवा, जानें आज का इतिहास

Aaj Ka Itihas 21 September: इतिहास में हर दिन खास होता है। अगर देश-दुनिया के…

3 घंटे ago

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 20 September 2024- जयपुर में 20 सितंबर का सोना-चांदी का लेटेस्ट भाव

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 20 September 2024: दुनियाभर के बाजार में सोना-चांदी की…

3 घंटे ago

Top 10 Rajasthan News of 20 September 2024- सिर्फ एक मिनट में पढ़ें राजस्थान की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Rajasthan News of 20 September 2024: राजस्थान की ताजा खबरों के लिए मोर्निंग…

3 घंटे ago

Top 10 Big News of 20 September 2024- देश-दुनिया की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Big News of 20 September 2024: देश- दुनिया की ताजा खबरों के लिए…

4 घंटे ago