स्थानीय

Jaipur Ramadan Hindi: जयपुर में यहां मिलती हैं अरब की खजूर, पैगंबर साहब ने उगाई थी!

Jaipur Ramadan Hindi: शबे बारात के बाद अब गुलाबी शहर जयपुर में रमजान की तैयारी होने लग गई है। रमजान में खजूर की क्या अहमियत है ये किसी से छुपा नहीं है। इफ्तार में सबसे ज्यादा खजूर ही इस्तेमाल होता है। रमजान (Ramadan) के पवित्र माह में खजूर से रोजा खोलना नबी ए करीम हजरत मुहम्मद साहब की सुन्नत है। यही वजह है कि रमजान आते ही खजूर की डिमांड बढ़ जाती है। जयपुर (Jaipur Ramadan Hindi) में मदीना ए मुनव्वरा की पाकीजा अजवा खजूर भी मिलती है। जिसे खुद आखिरी रसूल ने उगाया था। तो चलिए जान लेते हैं कि जयपुर में रमजान के दौरान दुनिया के किस देश की खजूर कहां मिलती है। ये जानकारी अपने मुस्लिम बंधुओं तक ज़रूर शेयर करें।

यह भी पढ़ें: Jaipur Ramadan 2024: जयपुर में कब से है पहला रमजान, तारीख नोट कर लें!

Jaipur में मिलती है इन देशों की खजूर

रमजान का पवित्र महीना बस कुछ ही दिनों में आने वाला है। राजस्थान की राजधानी जयपुर में 10 मार्च 2024 को पहला रोजा हो सकता है।Jaipur में Ramadan के दौरान अलग अलग देशों के खजूर बिकने आते हैं। जयपुर में खाड़ी देशों के खजूरों की डिमांड सबसे ज्यादा हैं। जयपुर में मुस्लिम बंधु रमजान के दौरान दुबई और अरब के खजूर से ही रोजा खोलना पसंद करते हैं। यही वजह है कि जयपुर में इन दिनों सऊदी अरब, मिस्र, कुवैत, दुबई, यूएई, ईरान, ईराक, फिलिस्तीन, इजरायल, अल्जीरिया, अफगानिस्तान और ट्यूनेशिया समेत कई देशों के खजूर आसानी से उपलब्ध हो रहे हैं।

खजूर जिसका मुहम्मद साहब से है कनेक्शन

जयपुर की मुहाना मंडी में रमजान के पहले ही खजूर की खपत में इजाफा होने लगा है। बस 11 दिन बाद रमजान शुरु होने वाले है। ऐसे में जयपुर में 80 रुपये से लेकर 1500 रुपये किलो तक के अरबी खजूर उपलब्ध हैं। जयपुर में फिलहाल खजूर की 30 किस्में बिक रही हैं। सबसे ज्यादा महंगी अजवा खजूर है। मान्यता है कि ये Ajwa खजूर पैगम्बर मुहम्मद साहब ने खुद अपने हाथों से मदीना शरीफ में उगाई थी। काले रंग की अजवा खजूर के बारे में कहा जाता है कि ये जहर का असर भी बेअसर कर देती है। इसकी गुठलियों को भी जमा करके मुस्लिम भाई दवा बनाते हैं। अजवा खजूर का एक किलो का पैकेट जयपुर में 1500 का मिलता है।

यह भी पढ़ें: Jaipur Attar Hindi: जयपुर का इत्र दुबई में खुशबू बिखेर रहा, कीमत इतनी कि कार खरीद लो!

किमिया खजूर की डिमांड बढ़ रही

अजवा खजूर के साथ ही कलमी खजूर भी खूब बिकती है। जयपुर में अजवा के अलावा मिस्त्र की किमिया गोल्ड खजूर की डिमांड और खपत भी बहुत ज्यादा होती है। भले ही मौसम बदले लेकिन इफ्तारी में कीमिया गोल्ड की मांग हमेशा से रही है। कीमिया का मतलब कैमिस्ट्री से होता है। मिस्त्र की ये खजूर काफी फायदेमंद होती है, तथा कमजोरी दूर करती है।

खजूर सेहत के लिए तू तो लाभदायक है

खजूर के फायदों की बात करे तो ये पोषण से भरपूर होता है। खजूर से रोजा खोलने से रोजेदारों को काफी एनर्जी और राहत मिलती है। खजूर में हाई फाइबर और मिनिरल होते है। वही खजूर से रोजा खोलने को इस्लाम में नबी की सुन्नत कहा गया है। यानी खजूर से रोजा खोलने पर सेहत व बरकत दोनों मिलेगी। तो जयपुर में आपको खजूर सबसे ज्यादा रामगंज और बड़ी चौपड़ के बाजारों में मिलेंगे। यहां आप रमजान से पहले खजूर की कई किस्में खरीद सकते हैं। कीमत 80 से लेकर 1500 तक होती है।

Morning News India

Share
Published by
Morning News India

Recent Posts

सीएम बनते ही Atishi ने दिखाए तेवर, केजरीवाल के उड़े होश

CM Atishi News : अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के इस्तीफे के बाद आतिशी (Atishi )…

18 घंटे ago

भारत पाकिस्तान के बीच युद्ध विराम, तो बेलग्रेड शांति समझौता सम्पन्न हुआ

Aaj Ka Itihas 23 September: इतिहास में हर दिन खास होता है। अगर देश-दुनिया के…

22 घंटे ago

Top 10 Rajasthan News of 22 September 2024- सिर्फ एक मिनट में पढ़ें राजस्थान की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Rajasthan News of 22 September 2024: राजस्थान की ताजा खबरों के लिए मोर्निंग…

22 घंटे ago

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 22 September 2024- जयपुर में 22 सितंबर का सोना-चांदी का लेटेस्ट भाव

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 22 September 2024: दुनियाभर के बाजार में सोना-चांदी की…

22 घंटे ago

Top 10 Big News of 22 September 2024- देश-दुनिया की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Big News of 22 September 2024: देश- दुनिया की ताजा खबरों के लिए…

23 घंटे ago