स्थानीय

Rajasthan Safai Karmachari Protest: जयपुर में चरमरा गई सफाई व्यवस्था और लगे कचरे के ढेर, हड़ताल पर सफाई कर्मचारी

Rajasthan Safai Karmachari Protest: सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण जयपुर शहर में सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। हड़ताल का कारण सफाई भर्ती प्रक्रिया को लेकर है और इसके कारण वाल्मीकि समाज से जुड़े कर्मचारियों ने सामूहिक अवकाश लेकर हड़ताल का ऐलान किया है। संयुक्त वाल्मीकि एवं सफाई श्रमिक संघ के बैनर तले इन कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और भर्ती में वाल्मीकि समाज को प्राथमिकता देने की मांग उठाई। हड़ताल के कारण शहर में डोर टू डोर कचरा संग्रहण का काम बंद होने से गलियों में कचरे के ढेर लग गए है।

यह भी पढ़े: Rajasthan Safai Karmachari Protest: राजस्थान में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल शुरू, लग जाएंगे कचरे के ढेर

जयपुर में सफाई व्यवस्था बिगड़ी

कर्मचारियों के हड़ताल के करण जयपुर में सफाई व्यवस्था बिगड़ गई है। (Rajasthan Safai Karmachari Protest) राजधानी की सभी सड़कों पर न तो सफाई हुई और न ही हूपर से कचरा संग्रहण हुआ। जगह-जगह कचरे के ढेर लग गए और मुख्य बाजारों की सड़कों पर भी ऐसा ही नजारा देखने को मिल रहा है। जयपुर नगर निगम के 8 हजार से ज्यादा सफाई कर्मचारी है और 80 फीसदी कर्मचारी वाल्मीकि समाज से हैं। इन कर्मचारियों ने सामूहिक अवकाश लेकर अपने मांगों को पूरा करवाने तक हड़ताल पर जाने का फैसला किया है।

Rajasthan Safai Karmachari Protest

भर्ती में वाल्मीकि समाज को प्राथमिकता

सफाई कर्मचारी की भर्ती मस्टररोल के आधार पर ही होनी चाहिए। (Rajasthan Safai Karmachari Protest) सफाईकर्मी भर्ती में वाल्मीकि समाज को प्राथमिकता नहीं दी जा रही है, ऐसे में हड़ताल के माध्यम से सरकार तक अपनी बात पहुंचा रहे हैं।

यह भी पढ़े: Rajasthan Safai Karmchari Application start 2024: यहाँ से करें Online आवेदन, 24 मार्च अंतिम तारीख

लॉटरी भर्ती का विरोध

स्वायत्त शासन विभाग ने 24 हजार 797 पदों पर सफाई कर्मचारी भर्ती लॉटरी के आधार पर करने का फैसला किया है। ऐसा ही साल 2018 की भर्ती में किया गया था और इसका विरोध हुआ था। (Rajasthan Safai Karmachari Protest) जिन अभ्यर्थियों ने निगम में कॉन्ट्रैक्ट पर काम किया है, उनको प्राथमिकता मिलनी चाहिए।

Narendra Singh

Recent Posts

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

12 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

13 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

14 घंटे ago

राजस्थान में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, भीलवाड़ा में बिगड़ा माहौल

Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…

16 घंटे ago

SDM Priyanka Bishnoi की मौत की गहरी साजिश से उठा पर्दा, बिश्नोई समाज में आक्रोश

SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…

16 घंटे ago

अशोक गहलोत से मेवाराम जैन की मुलाकात पर मचा बवाल! Ashok Gehlot | Mewaram Jain | Amin Khan | Harish Choudhary

Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…

16 घंटे ago