स्थानीय

Jaipur Sehri Iftar Time: जयपुर में पहली सेहरी कब खत्म होगी, इतने बजे खुलेगा रोजा!

Jaipur Sehri Iftar Time: इंतजार के लम्हें खत्म हुए। रमजान का पाकीज़ा महीना अरब देशों में शुरु हो चुका है। सऊदी अरब में कल 10 मार्च 2024 की शाम को मगरिब की नमाज के बाद चांद देखने का ऐलान हो चुका है। अरब में Ramadan Moon Sighting 2024 की पुष्टि के बाद अब आज शाम 11 मार्च 2024 भारत में रमजान का चांद नजर आने वाला है। गुलाबी नगरी जयपुर में रमजान की अलग ही रौनक देखने को मिल रही है। जयपुर वासियों को रमजान के चांद का बेसब्री से इंतजार है। शाम को मगरिब के बाद सब लोग आसमान की तरफ टकटकी लगाए चांद का दीदार करेंगे। जयपुर में कल पहली सेहरी सुबह कितने बजे होगी ये हम आपको बताने जा रहे हैं। हम आपके लिए Jaipur Sehri Iftar Time लेकर आए हैं। ताकि आपको रोजा रखने और खोलने में कोई दिक्कत पेश नहीं आए।

यह भी पढ़ें: Jaipur Ramadan Hindi: जयपुर में रमजान के दौरान इन बातों का रखें खास ख्याल, मुस्लिम बंधु जान लें!

जयपुर में सेहरी इफ्तार टाइम 2024
(Jaipur Sehri Iftar Time)

जयपुर में इंशाअल्लाह पहला रोजा 12 मार्च 2024 को रखा जाएगा। ऐसे में आज शाम को ही पहली तरावीह की नमाज हो जाएगी। जयपुर में पहली सेहरी का समय हम आपको बता रहे हैं। जयपुर में पहली सेहरी 12 मार्च की सुबह 5 बजकर 22 मिनट पर खत्म हो जाएगी। यानी इससे पहले आपको जो खाना पीना है वो सब कर लें। 5:22 बजे के बाद सेहरी का समय खत्म हो जाएगा। फिर आपको रोजे की नियत कर लेनी है।

जयपुर में रोजा कब खुलेगा?

Jaipur में Sehri के बाद अब Iftar Time की बात करें तो आप पहला रोजा 12 मार्च की शाम को 6 बजकर 37 मिनट पर खोल सकते हैं। यानी जयपुर में पहली रोजा इफ्तारी 6:37 बजे होगी। मगरिब की नमाज रोजा खोलने के बाद पढ़ी जाएगी। आप सबको वक्त का खास ख्याल रखना है। अगर कहीं बाहर है तो वहीं पर रोजा खोल लें।

यह भी पढ़ें: Chand Dekhne ki Dua: चांद देखने की दुआ हिंदी में, अभी नोट कर लें

जयपुर में तरावीह की नमाज

जयपुर की जामा मस्जिद में 11 मार्च 2024 की शाम को पहली तरावीह की नमाज अदा की जाएगी। लगभग 8 बजे ईशा की नमाज के बीच में ये तरावीह की नमाज पढ़ी जाएगी। नबी की सुन्नत है ये तरावीह की खास नमाज। अरबी में तरावीह का मतलब है ठहर कर पढ़ना। जयपुर के सभी मुस्लिम बंधुओं को हमारी पूरी टीम की तरफ से रमजानुल मुबारक की हार्दिक मुबारकबाद।

Morning News India

Share
Published by
Morning News India

Recent Posts

अब इन 7 सीटों पर होगा राजस्थान विधानसभा उपचुनाव, जुबेर खान वाली सीट पर विकास नहीं ये मुद्दा रहता है हावी

Rajasthan By-Election 2024 : राजस्थान में अब 7 सीटों पर विधानसभा उपचुनाव होने जा रहे…

22 मिन ago

इन तीन राशियों की होगी शादी फिक्स, जानें क्या कहते हैं आपके लव के सितारे

Aaj Ka Love Rashifal 21 September 2024: सनातन धर्म में राशिचक्र का विशेष महत्त्व माना…

1 घंटा ago

आज के दिन जन्मी हैं ये बॉलीवुड की डीवा, जानें आज का इतिहास

Aaj Ka Itihas 21 September: इतिहास में हर दिन खास होता है। अगर देश-दुनिया के…

2 घंटे ago

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 20 September 2024- जयपुर में 20 सितंबर का सोना-चांदी का लेटेस्ट भाव

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 20 September 2024: दुनियाभर के बाजार में सोना-चांदी की…

3 घंटे ago

Top 10 Rajasthan News of 20 September 2024- सिर्फ एक मिनट में पढ़ें राजस्थान की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Rajasthan News of 20 September 2024: राजस्थान की ताजा खबरों के लिए मोर्निंग…

3 घंटे ago

Top 10 Big News of 20 September 2024- देश-दुनिया की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Big News of 20 September 2024: देश- दुनिया की ताजा खबरों के लिए…

4 घंटे ago