स्थानीय

Jaipur Sehri Iftar Time : जयपुर सेहरी इफ्तार टाइम 6 अप्रैल 2024, 26वीं सेहरी कब होगी!

Jaipur Sehri Iftar Time: पूरी दुनिया में इस समय रमजान का महीना चल रहा है। भारत और जयपुर में 5 अप्रैल 2024 को 26 तरावीह और 25 रोजे हो जाएंगे। 5 अप्रैल 2024 को जयपुर में 25वां रोजा 4:54 am पर रखा गया है। 5 अप्रैल 2024 को जयपुर में 6 बजकर 54 मिनट पर 25वां रोजा खोला जाएगा। रोजेदारों ने अलसुबह उठकर खाना पीना बनाकर फारिग होकर फज्र की नमाज अदा की। जयपुर की जामा मस्जिद में रात के समय 8 बजे तरावीह की नमाज होती है। 5 अप्रैल 2024 अलविदा जुमा को जयपुर में 26वीं तरावीह होगी, 6 अप्रैल 2024 को 27वीं तरावीह की नमाज होगी। तो चलिए जयपुर में 6 अप्रैल 2024 को बरोज शनिचर रमजान का टाइम टेबल जान लेते हैं। जयपुर में 6 अप्रैल 2024 को 26वां रोजा (Jaipur Sehri Iftar Time) रखा जाएगा। 6 अप्रैल की रात को ही 27वीं शब यानी शबे कद्र है।

यह भी पढ़ें : Jaipur Sehri Iftar Time: जयपुर सेहरी इफ्तार टाइम 5 अप्रैल 2024, 25वीं सेहरी कब होगी!

जयपुर सेहरी इफ्तार टाइम 6 अप्रैल 2024
(Jaipur Sehri Iftar Time 6 April 2024)

जयपुर में इंशाअल्लाह 26वां रोजा 6 अप्रैल 2024 को रखा जाएगा। ऐसे में 5 अप्रैल 2024 की शाम को ही 26वीं तरावीह की नमाज हो जाएगी। जयपुर में 26वीं सेहरी का समय हम आपको बता रहे हैं। जयपुर में 26वीं सेहरी 6 अप्रैल 2024 शनिवार की सुबह 4:53 बजे खत्म हो जाएगी। यानी इससे पहले आपको जो खाना पीना है वो सब कर लें। 4 बजकर 53 मिनट के बाद सेहरी का समय समाप्त हो जाएगा। फिर आपको रोजे की नियत कर लेनी है और फज्र की नमाज पढ़नी है। रोजा रखकर बुरी बातें और चुगली न करें, वरना आपको दोजख की भड़कती हुई आग में जलना पड़ेगा।

जयपुर में 6 अप्रैल 2024 को रोजा कब खुलेगा?
(Jaipur Sehri Iftar Time 6 April 2024)

Jaipur में Sehri के बाद अब Iftar Time की बात करें तो आप 26वां रोजा 6 अप्रैल 2024 शनिचर शाम को 6 बजकर 54 मिनट पर खोल सकते हैं। मतलब जयपुर में 26वें दिन की रोजा इफ्तारी 6:54 AM पर होगी। मगरिब की नमाज रोजा खोलने के बाद पढ़ी जाएगी। आप सबको वक्त का खास ख्याल रखना है। अगर कहीं बाहर है तो वहीं पर रोजा खोल लें। जयपुर में रामगंज बाजार के आसपास वाले रोजेदारों की खास खातिरदारी करते हैं। जामा मस्जिद जो कि जौहरी बाजार में है वहां पर तरावीह की नमाज में आप शामिल हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें : Ramadan 2024 Day 24 Sehri-Iftar Time: भारत के 10 बड़े शहरों में 4 अप्रैल 2024 को सेहरी इफ्तार का टाइम जान लें

गुलाबी नगरी में रमजान का रूहानी माहौल

जयपुर के परकोटे वाले इलाके में इफ्तार के समय अलग ही रूहानी माहौल रहता है। रामगंज बाजार में इफ्तार की प्लेट सजने लग जाती हैं। दुकान वाले आते जाते राहगीरों को दावत देकर रोजा इफ्तार करवाते हैं। जयपुर में हिंदू भाई भी जुम्मे की नमाज के लिए जौहरी बाजार में वजू और जानमाज का इंतजाम करते हैं। गंगा जमुनी तहजीब की झलक गुलाबी नगरी में साफ तौर पर देखने को मिलती है।

ईद (Eid 2024) कब है इस साल ?

Eid ul Fitr का त्योहार इस साल 11 अप्रैल को मनाया जा सकता है। क्योंकि 10 अप्रैल की शाम को ईद का चांद नजर आने की पूरी संभावना है। वैसे 9 अप्रैल को 29 रोजे मुकम्मल हो जाएंगे। ऐसे में चांद नजर आने की हल्की संभावना 9 को भी है लेकिन ज्यादा कयास 10 को चांद दिखने के है। अरब देशों में भारत से एक दिन पहले ईद का चांद नजर आ जाता है। ऐसे में दुबई में ईद 10 अप्रैल 2024 को हो सकती है। आप सबको ईद की एडवांस में दिल से हार्दिक मुबारकबाद।

Morning News India

Share
Published by
Morning News India

Recent Posts

Top 10 Big News of 24 September 2024- देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें

Top 10 Big News of 24 September 2024 : देश- दुनिया की ताजा खबरों के…

11 मिन ago

लैपटॉप का काम खत्म, Redmi का नया Pad

Redmi pad pro 5g: Redmi का नया Pad अब आपके लैपटॉप की जगह लेने के…

14 घंटे ago

युवा मोर्चा नहीं संभल रहा बीजेपी से, उपचुनाव से पहले ही अंतर्कलह

Rajasthan Bjp Yuva Morcha: राजस्थान में उपचुनाव ​स​​र पर हैं। वहीं भाजपा में उपचुनाव से…

15 घंटे ago

खास दोस्त के साथ मिलकर Rajkumar Roat करेंगे बड़ा खेला? भाजपा-कांग्रेस के छुटे पसीने

Rajasthan Politics : राजस्थान में उपचुनाव से पहले राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। राज्य…

15 घंटे ago

अचानक गिरी 1.5 लाख रुपये के फोन की कीमत, 60 हजार रुपये तक मिल रहा का एक्सचेंज ऑफर

Samsung Galaxy S24 Ultra price drop: आईफोन 16 प्रो मैक्स का इनता क्रेज है कि…

16 घंटे ago

पैसे का कर लें इंतजाम, रात 12 बजे मिलेगी बंपर छूट, कोड़ियो के भाव मिलेंगे आईफोन

Flipkart Big Billion Days 2024 : जयपुर। आज हम आपको बता रहे हैं 26 सितंबर…

17 घंटे ago