Categories: स्थानीय

‘जयपुर’ में पर्यटकों के साथ हो रही धोखाधड़ी! बिना मीटर चल रहे टैक्सी-ऑटो रिक्शा

 

Jaipur Travel and Tourist News: राजस्थान की राजधानी जयपुर वर्षों से पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र रही है। शहर में एक बार फिर पर्यटन सीजन शुरू हो गया है। देशी-विदेशी पर्यटक 'गुलाबी नगरी' की खूबसूरती को निहारने और हवाओं में झूमने के लिए बड़ी तादाद में पहुंचने लगे है। 

 

मेहमानों का स्वागत करने के लिए जयपुर के बाजार और पर्यटन स्थल पूरी तरह से तैयार दिखाई दे रहे है। इसी बीच पर्यटकों को जो एक चीज सबसे अधिक परेशान कर रही है, वो हैं टैक्सी-ऑटो वालों को मनमानी। जी हां, शादियों और सर्दियों के सीजन में राजधानी में पर्टयकों का हुजूम उमड़ता है। 

 

ऑटो टैक्सी वालों की हो रही मनमानी 

 

करीब 10 हजार पर्यटक रोजाना परकोटा और टूरिस्ट स्थल पर भ्रमण कर रहे है। वैसे तो परिवहन विभाग ने पर्यटन और आम लोगों की सुविधा के लिए शहर के ऑटो-रिक्शा, मिनी बसें आदि का किराया सुनिश्चित किया हुआ है। इसके बाबजूद शहर में ऑटो-रिक्शा, मिनी बसें अपनी मनमर्जी से किराया वसूल कर रहे हैं।

 

परिवहन विभाग के नियमों की खुलेआम धड़ल्ले से धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। ऑटो-रिक्शा नियम मुताबिक मीटर से चलने चाहिए लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। शहर में लो-फ्लोर बसों की कमी के चलते लोगों को मजबूरन ऑटो-रिक्शा, मिनी बसें और कार-टैक्सी से सफर करना पड़ रहा है। 

 

यह भी पढ़े: लड़कियों के फोटो से कपड़े हटा रहा ये एप, 24 मिलियन को किया निर्वस्त्र

 

परिवहन विभाग का तय किराया 

 

ऑटो-रिक्शा किराया: पहले एक किलोमीटर के लिए 15 रूपये और दूसरे किलोमीटर से 9 रुपये प्रति किलोमीटर। 

 

कैब टैक्सी किराया- माइक्रो: जीरो से एक किमी के लिए 30 रुपये। 0 से 10 किमी के लिए 7 रुपये प्रति किलो। 10 से अधिक किमी के लिए 12 रुपये प्रति किमी और राइड टाइम चार्ज है 1.5 प्रति मिनट। 

 

यह भी पढ़े: इन देशों में प्लान करें अपना 'हनीमून', खूबसूरत माहौल और बजट भी काफी कम

 

प्राइम टैक्सी किराया: जीरो से 1 किमी 35 रुपये। जीरो से 10 किमी 8 रुपये प्रति किमी। 10 से अधिक किमी के लिए 14 रुपये प्रति किमी। राइड तिमेचार्ज है 1.5 प्रति मिनट। 

Aakash Agarawal

Recent Posts

Top 10 Big News of 20 September 2024- देश-दुनिया की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Big News of 20 September 2024: देश- दुनिया की ताजा खबरों के लिए…

7 मिन ago

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

14 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

15 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

16 घंटे ago

राजस्थान में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, भीलवाड़ा में बिगड़ा माहौल

Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…

18 घंटे ago

SDM Priyanka Bishnoi की मौत की गहरी साजिश से उठा पर्दा, बिश्नोई समाज में आक्रोश

SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…

18 घंटे ago