स्थानीय

भजनलाल सरकार ने तोड़ी पेपर ​माफिया की कमर, JEN Paper Leak मास्टारमांइड ने किया बड़ा खुलासा

भजनलाल सरकार ने प्रदेश में फैली (JEN Paper Leak Mastermind Arrested)   पेपर लीक गैंग को लेकर सख्त एक्शन लेना शुरू कर दिया है। इसी एक्शन का परिणाम है कि विदेश में बैठे जूनियर इंजीनियर (जेईएन) पेपर लीक 2020 के मास्टरमाइंड को भी गिरफ्तार कर लिया है। मास्टरमाइंड पटवारी हर्षवर्धन मीणा ने एसओजी के सामने कई बड़े खुलासे करते हुए कई लोगों के बारे में अहम जानकारी दी है। हर्षवर्धन ने बताया की वह जेईएन के अलावा भी कई पेपर लीक करवाकर सैकड़ों बच्चों को नौकरी लगवा चुके है।

यह भी पढ़ें: Rajasthan Sarkari Jobs: भजनलाल सरकार ने निकाली हजारों नौकरियां, ऐसे करें अप्लाई

चोरी से नौकरी लगे लोगों की जांच शुरू

इस खुलासे के बाद एसओजी उन अभ्यर्थियों तक पहुंचने का प्लान बना रही है (JEN Paper Leak Mastermind Arrested) जिसने पेपर लेकर नौकरी हासिल की है। हर्षवर्धन की पत्नी भी पटवारी के पद पर तैनात है, जिससे एसओजी पूछताछ कर सकती है। हर्षवर्धन की गैंग पेपर लीक करवाने वाली बड़ी गैंग में शामिल है और पूरे राजस्थान में नेटवर्क है। जेईएन भर्ती का पेपर 2 घंटे पहले ही लीक करवा दिया था और इसके बाद हर्षवर्धन नेपाल भाग गया था। इन लोगों की मदद से सैकड़ों लोग नौकरी लग चुके है और अब उनकी तलाश की जाएगी।

2 घंटे पहले पेपर हुआ लीक

राजेन्द्र यादव ने जयपुर के खातीपुरा स्थित शहीद दिग्विजय सिंह सुमेल (JEN Paper Leak Mastermind Arrested) राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल से पेपर लीक किया था। वह 25 साल से टीचर के पद पर कार्यरत है। परीक्षा वाले दिन 2 घंटे पहले ही स्ट्रॉन्ग रूम में घुस पेपर की फोटो खींचकर हर्षवर्धन मीणा को भेजी थी। इस दौरान एक गलती हो गई उसने अन्य नंबरों पर भी पेपर वॉट्सऐप कर दिया, जो वायरल हो गया। इसके बाद पेपर को रद्द कर दिया गया।

नेपाल से दबोचा

पेपरलीक के मुख्य सरगना हर्षवर्धन मीणा नेपाल में जाकर किराए पर रहने लगा था। (JEN Paper Leak Mastermind Arrested) नेपाल जाने के लिए बस का इस्तेमाल करते थे, ताकि भीड़ में पुलिस की नजर नहीं पड़े। आरोपी कई जयपुर भी जाते थे। इसी दौरान आरोपी की भनक पुलिस को लग गई थी।

शॉपिंग करना पड़ा भारी

SOG को नेपाल में ठिकाने का पता चल तो नेपाल पुलिस के साथ जानकारी साझा की। (JEN Paper Leak Mastermind Arrested) हर्षवर्धन अपने साथियों के साथ शॉपिंग करने निकला तभी पुलिस ने उसको दबोच लिया। नेपाल पुलिस ने आरोपियों को राजस्थान एसओजी के हवाले कर दिया।

यह भी पढ़ें: IIM Lucknow Jobs 2024 जूनियर असिस्टेंट फॉर एडमिशन ऑफिस भर्ती,  कैसे करें आवेदन

पेपर लीक की बड़ी गैंग

हर्षवर्धन राजस्थान में पेपर लीक की सभी गैंग के साथ एक्टिव था। उसकी पेपर लीक गैंग में शािमल सभी लोग सरकारी कर्मचारी हैं। एक सब इंस्पेक्टर है तो एक लाइब्रेरियन, एक पटवारी और एक सरकारी टीचर। ये सभी भी फर्जी तरीके से एग्जाम पास कर भर्ती हुए है ऐसी संभावना जताई जा रही है।

SOG से हुई बड़ी चूक

एसओजी को पता चल गया था कि पेपर कहां से लीक हुआ है। (JEN Paper Leak Mastermind Arrested) लेकिन सख्ती से पूछताछ नहीं होने के चलते राजेन्द्र यादव बचकर निकल गया। मामूली पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया था। अगर उसी दौरान सख्ती से पूछताछ होती तो इसका खुलासा होने में इतना समय नहीं लगता।

Narendra Singh

Recent Posts

अब इन 7 सीटों पर होगा राजस्थान विधानसभा उपचुनाव, जुबेर खान वाली सीट पर विकास नहीं ये मुद्दा रहता है हावी

Rajasthan By-Election 2024 : राजस्थान में अब 7 सीटों पर विधानसभा उपचुनाव होने जा रहे…

1 घंटा ago

इन तीन राशियों की होगी शादी फिक्स, जानें क्या कहते हैं आपके लव के सितारे

Aaj Ka Love Rashifal 21 September 2024: सनातन धर्म में राशिचक्र का विशेष महत्त्व माना…

2 घंटे ago

आज के दिन जन्मी हैं ये बॉलीवुड की डीवा, जानें आज का इतिहास

Aaj Ka Itihas 21 September: इतिहास में हर दिन खास होता है। अगर देश-दुनिया के…

3 घंटे ago

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 20 September 2024- जयपुर में 20 सितंबर का सोना-चांदी का लेटेस्ट भाव

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 20 September 2024: दुनियाभर के बाजार में सोना-चांदी की…

4 घंटे ago

Top 10 Rajasthan News of 20 September 2024- सिर्फ एक मिनट में पढ़ें राजस्थान की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Rajasthan News of 20 September 2024: राजस्थान की ताजा खबरों के लिए मोर्निंग…

4 घंटे ago

Top 10 Big News of 20 September 2024- देश-दुनिया की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Big News of 20 September 2024: देश- दुनिया की ताजा खबरों के लिए…

5 घंटे ago