Categories: स्थानीय

दिल्ली में पहलवानों के आंदोलन का संयुक्त ट्रेड यूनियन संघर्ष समिति ने किया समर्थन

ब्यावर। दिल्ली के जंतरस मंतर पर पहलवानों का धरना लगातार जारी है। पहलवानो को लगातार राजनीतिक दलों के साथ ही किसानों तथा अब कई सामाजिक संगठनों का सर्मथन भी मिल रहा है।  संयुक्त ट्रेड यूनियन संघर्ष समिति ने देश की राजधानी दिल्ली में जंतर-मंतर पर अंदोलन कर रहे पहलवानों के आंदोलन का समर्थन किया है। इस बाबत संयुक्त ट्रेड यूनियन संघर्ष समिति के पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं ने देश के राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को एक ज्ञापन सौपा है

पहलवानों की और से किए गए आंदोलन का समर्थन करते हुए संघर्ष समिति पदाधिकारियों ने कोच ब्रजभूषण शर्मा को गिरफतार करने तथा पहलवानों को न्याय देने की मांग की है। इस दौरान संघर्ष समिति पदाधिकारियों ने शहर के चांग स्थित स्वामी कुमारानंद सर्किल पर स्वामीजी की प्रतिमा के सामने पोस्टर बैनर लगाने पर भी आक्रोश जताया। संघ पदाधिकारियों ने बताया कि जब भी शहर में कोई धार्मिक या राजनैतिक आयोजन होता है,  सभी लोग स्वामी कुमारानंदजी की प्रतिमा के सामने बडे-बडे होर्डिग्स या बैनर लगा देते है। जिसके कारण उनकी प्रतिमा ढंक जाती है और स्वामीजी की अपमान होता है।

पदाधिकारियों ने इस बाबत पूर्व में भी प्रशासन को अवगत कराया था, लेकिन अब तक इस और कोई ठोस कार्यवाहीं नहीं की गई है जिसके कारण संघर्ष समिति पदाधिकारियों में आक्रोश व्याप्त है। शीघ्र ही इस और कार्यवाहीं कर सर्किल पर होर्डिग्स, बैनर अथवा पोस्टर लगाने वालों के खिलाफ उचित कार्यवाहीं करने की मांग की है। इस दौरान साती हेमचंद आर्य, कामरेड जगदीश प्रसाद,  पूनमसिंह चौहान,  दुर्गालला, बन्ना काठात,  गोपीलाल, गजानंद भाटी,  रमेशसिंह, विक्रमसिंह,  इस्माइल खान,  श्रवणसिंह तथा किशनसिंह सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल थे।

Morning News India

Recent Posts

मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना का दायरा बढ़ेगा, चिकित्सा मंत्री ने निर्देश दिए

mukhyamantri ayushman arogya yojana : जयपुर। प्रदेश में संचालित मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना का दायरा…

12 घंटे ago

BJP सांसद अनिल बोंडे का विवादित बयान, कहा- राहुल गांधी की जीभ जला देनी चाहिए

BJP MP Anil Bonde on Rahul Gandhi  : नई दिल्ली। राहुल गांधी के अमेरिका दौरे…

13 घंटे ago

राजस्थान उपचुनाव में कांग्रेस जीतेगी सभी सीटें, डोटासरा ने बनाया मास्टर प्लान

Rajasthan By-Election : राजस्थान में होने वाले उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने बुधवार को बैठक…

14 घंटे ago

अब जापान मिटाएगा राजस्थान में बेरोजगारी, भजनलाल सरकार ने उठाया ये बड़ा कदम

जयपुर। Jobs In Japan : राजस्थान के युवाओं को अब देश ही नहीं बल्कि विदेश…

15 घंटे ago

Virat Kohli ने लिया Gautam Gambhir का इंटरव्यू, खींची एक-दूसरे की टांग, देखें Video

Virat Kohli took Gautam Gambhir interview : टीम इंडिया के नए कोच गौतम गंभीर (Gautam…

17 घंटे ago

इस्तीफा देकर लटक गए अरविंद केजरीवाल, PM मोदी के दांव से 4 साल दिल्ली पर राज करेंगी आतिशी

जयपुर। अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के इस्तीफा देने के बाद दिल्ली में सियासी बवाल भले…

17 घंटे ago