जयपुर। विधानसभा चुनाव से पहले आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी हैं। बर्खास्त मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा हैं। राजेंद्र गुढ़ा ने जब से लाल डायरी का मुद्दा उठाया हैं तब से वार पलटवार चल रहा हैं। वहीं राजेंद्र गुढ़ा ने एक बयान देते हुए अपनी ही सरकार के मंत्रियों पर महिलाओं का शोषण करने का आरोप लगाया था। साथ ही राजेंद्र गुढ़ा ने सभी नेताओं के नार्को टेस्ट करवाने के लिए कहा था। राजेंद्र गुढ़ा के इस चैलेंज को स्वीकार करते हुए मंत्री महेश जोशी ने कहा मैं नार्को टेस्ट के लिए तैयार हूं।
मंत्री जोशी ने कहा जो मुझे बड़ा भाई समझता हैं वह आज मेरे चरित्र का हनन करने का प्रयास कर रहा हैं। आज अचानक से मैं विलेन हो गया। राजेंद्र गुढ़ा ने जो मुझे चैलेंज दिया हैं मैं उसे स्वीकार करते हुए नार्को टेस्ट करवाने के लिए तैयार हूं। यदि कोई और भी टेस्ट करवाना हैं तो मैं उसके लिए भी तैयार हूं। जोशी ने कहा मुझे राजेंद्र गुढ़ा पर मुकदमा दर्ज करवाने के लिए 3 दिन लग गए सोचने में लेकिन गुढ़ा ने एक बार नहीं सोचा और मुझ पर आरोप लगा दिए। जोशी ने कहा मुझ पर आरोप सदन के बाहर लगाए गए हैं तो अब मामला थाने में दर्ज होगा।
मंत्री महेश जोशी ने कहा राजेंद्र गुढ़ा के साथ उनके रिश्ते हमेशा से अच्छे रहे हैं। जोशी ने इस दौरान राजेंद्र गुढ़ा की तारिफ करते हुए कहा गुढ़ा मजबूत आदमी हैं। और गुढ़ा पर विश्वास किया जा सकता हैं। लेकिन अब गुढ़ा जिस तरह की बयान बाजी कर रहे हैं। उससे उन पर भरोसा करना मुश्किल हो रहा हैं।
Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…
ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…
Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…
Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…
SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…
Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…